उत्तर प्रदेश औरैया बिधूना थाने के माल खाने में जमा माल मुकदमाती अवैध/जब्त शराब को जेसीबी के माध्यम से गड्ढा खुदवाकर कराया गया नष्ट।  (  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

( औरैया बिधूना थाने के माल खाने में जमा माल मुकदमाती अवैध/जब्त शराब को जेसीबी के माध्यम से गड्ढा खुदवाकर कराया गया नष्ट )

उत्तर प्रदेश औरैया शासन की मनसा के अनुरूप थानों को अत्याधिक स्वच्छ व सुविधाजनक बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के थाना बिधूना में काफी दिनो से जमा माल मुकदमाती के निस्तारण कराये जाने के संबन्ध में आज दिनांक 11.05.2022 को मा0 न्यायालय से प्राप्त अनुमति के आधार पर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी बिधूना श्री महेन्द्र प्रताप सिहं व थाना प्रभारी बिधूना श्री सुजीत वर्मा की उपस्थिति में थाना बिधूना के माल खाने में जमा माल मुकदमाती अवैध/जब्त शराब को जेसीबी के माध्यम से गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया गया। कुल अभियोग 330 तथा कुल माल 2974 लीटर शराब(दो हजार नौ सौ चौहत्तर) व 2426 क्वार्टर नाजायज देशी शराब अनुमानित कीमत करीब 16,92,040 रुपये को मा0 न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर निस्तारण कराते हुए थाना परिसर के जमीन मे दबवाकर नष्ट किया गया।

 (  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!