उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश हरदोई अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी द्वारा नई बस्ती वार्ड न0 14 में चलाया गया अवैध कब्जे पर अतिक्रमण अभियान एवं अवैध कब्जा करने वालों पर की जायेगी सख़्त कार्यवाही दिए गए निर्देश। ( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

 

(  उत्तर प्रदेश हरदोई अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी द्वारा नई बस्ती वार्ड न0 14 में चलाया गया अवैध कब्जे पर अतिक्रमण अभियान एवं अवैध कब्जा करने वालों पर की जायेगी सख़्त कार्यवाही दिए गए निर्देश )

उत्तर प्रदेश हरदोई अपरजिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी के नेतृत्व में आज नगर पालिका परिषद हरदोई के अंतर्गत नई बस्ती वार्ड नंबर 14 मे नालियों की साफ सफाई का व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध रूप से पटिया आदि डालकर अवैध रूप से किये गए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटवाया गया तथा उस स्थान की सफाई करवाई गई। अपरजिलाधिकारी ने कहा कि अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा अतिक्रमण हटाने का अभियान अनवरत चलता रहेगा। उन्होंने शहर को साफ-सुथरा रखने में लोगों से सहयोग की अपील भी की। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर दीक्षा जैन, पुलिस क्षेत्राधिकारी शिल्पा कुमारी तथा नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ला तथा नगर पालिका के कर्मचारी व पुलिस विभाग के लोग आदि मौजूद रहे।

( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!