उत्तर प्रदेश सीतापुर पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक श्री आर.पी. सिंह द्वारा थाना सिधौली का औचक किया गया निरीक्षण मचा गया हड़कंप महिला हेल्पडेस्क पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी से फीडबैक के सम्बन्ध में की गयी पूछताछ। ( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )


( सीतापुर पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक श्री आर.पी. सिंह द्वारा थाना सिधौली का औचक किया गया निरीक्षण मचा गया हड़कंप महिला हेल्पडेस्क पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी से फीडबैक के सम्बन्ध में की गयी पूछताछ )
उत्तर प्रदेश सीतापुर पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री आर.पी. सिंह द्वारा थाना सिधौली का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना, कम्प्यूटर कार्यालय के साथ-साथ सम्पूर्ण थाना परिसर को चेक किया गया तथा महोदय द्वारा थाना भोजनालय में स्वयं भोजन की गुणवत्ता परखी गयी एवं थाना परिसर में खड़े वाहनों के नियमानुसार शीघ्र विधिक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात थाना कार्यालय के अभिलेखों को चेक कर उनके बेहतर रख-रखाव व उनको अद्यावधिक रखने, मालखाने को चेक कर उसमें दाखिल माल के निस्तारण, उचित रख-रखाव एवं कार्यलाय सहित पूरे परिसर में उच्च स्तर की साफ-सफाई हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।निरीक्षण के दौरान महिला हेल्पडेस्क पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी से फीडबैक के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी एवं रजिस्टर में अंकित एक आवेदिका से स्वयं टेलीफोनिक वार्ता कर आवेदिका से फीडबैक/संतुष्टि के बारे जानकारी की गयी। उक्त महिला द्वारा दिनांक 20.04.2022 को अपने पारिवारिक विवाद के सम्बन्ध में दिए गए प्रार्थना पत्र में पुलिस की कार्यवाही से पूर्ण रूप से सन्तुष्ट होने सम्बन्धी फीडबैक दिया गया।

( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )
