राजस्थान अलवर राजगढ़ रेलवे स्टेशन में रात्रि में डबल डेकर ट्रेन की चपेट में आने से पुलिस परिक्षा देने जा रहे तीन युवकों की दर्दनाक मौत मौके पर पहुंचे आला अधिकारी जांच में जुटी पुलिस । ( ब्यूरोचीफ राजकुमार अरोड़ा के साथ अनिल गुप्ता की रिपोर्ट )

( अलवर राजगढ़ रेलवे स्टेशन में रात्रि में डबल डेकर ट्रेन की चपेट में आने से पुलिस परिक्षा देने जा रहे तीन युवकों की दर्दनाक मौत मौके पर पहुंचे आला अधिकारी जांच में जुटी पुलिस )
राजगढ़ पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहे तीन युवकों के सपने उस वक्त चकनाचूर हो गए जब रात साढ़े 8 बजे राजगढ़ रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-अलवर की ओर से आ रही डबल डेकर ट्रैन की चपेट में आ जाने से परख्च्चे उड़ गए। सूचना पर थानाधिकारी विनोद सामरिया व डीएसपी अंजली अजीत जोरवाल मौके पर जाप्ते के साथ पहुंचे। डीएसपी अंजली अजीत जोरवाल ने बताया कि दिल्ली की तरफ़ से डबल डेकर ट्रैन आ रही थी। उसको पैसेंजर ट्रैन समझकर पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहे तीन विधार्थी थे। जोकि तीनो युवक विपरीत साइड से ट्रेन चढ़ना चाह रहे थे तो डबल डेकर ट्रैन को क्रॉस करते समय चपेट में आने से मृत्यु हो गयी। तीनो के शव को राजगढ़ चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है। डीएसपी ने बताया कि मृतकों में टहला थाना क्षेत्र के प्रधानों का ग्वाड़ा देवती निवासी विक्रम पुत्र कैलाश मीना, लालजी पुत्र मदन मीना एवं ग्राम घेवर निवासी बबलेश पुत्र शम्भूदयाल मीना है। तीनो के शवों के चीथड़े काफी दूर तक जा गिरे। जिनको पालिकाकर्मी जुगनू तम्बोली की टीम के सहयोग से पुलिस को एकत्रित करने में मशक्कत करनी पड़ी। दुःखद हादसे की सूचना मिलते ही आस-पास के ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। अलवर जिले में परीक्षा देने जा रहे युवकों की दुर्घटना की खबर फैल गयी । इस वाकये को जिसने भी सुना शौक उसने व्यक्त किया ।

( ब्यूरोचीफ राजकुमार अरोड़ा की रिपोर्ट )
