बस्ती थाना वाल्टरगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस व नारकोटिक्स टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 02 किलो 300ग्राम अवैध गांजा बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार । ( दिनेश तिवारी की खास रिपोर्ट बस्ती )


( बस्ती थाना वाल्टरगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस व नारकोटिक्स टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 02 किलो 300ग्राम अवैध गांजा बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )
बस्ती पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री आशीष श्रीवास्तव के आदेश के क्रम में जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री आलोक प्रसाद के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष वाल्टरगंज श्री योगेश सिंह व एंटी नारकोटिक्स टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में दिनांक 12.05.2022 को समय करीब 22:40 बजे अटरा पुल के पास बहद ग्राम पिपराजप्ती के पास से 02 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त विनोद उर्फ भोलू को गिरफ्तार कर थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती पर मु0अ0सं0-124/2022धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1- विनोद उर्फ भोलू पुत्र उमेश लाल निवासी ग्राम कूपनगर बेलभरिया अजगैवा जंगल थाना गौर जनपद बस्ती उम्र 24 वर्ष ।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0-197/2021 धारा 8/20 NDPS Act थाना गौर जनपद बस्ती ।
बरामदगी का विवरणः-
1- 02 किलो 300 ग्राम गांजा |
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष वाल्टरगंज श्री योगेश सिंह जनपद बस्ती ।
2. उ0नि0 मिर्जा वहीद बेग थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती ।
3. आरक्षी रंजीत कन्नौजिया आरक्षी नितेश यादव थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती ।
4. आरक्षी रमेश कुमार गुप्ता आरक्षी सर्वेश नायक आरक्षी शिवचरन नारकोटिक्स टीम जनपद बस्ती ।

( दिनेश तिवारी की खास रिपोर्ट बस्ती )
