उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं/ छात्राओं की सुरक्षा दृष्टिगत रखते हुए समस्त थानो की एंटी रोमियो टीम द्वारा अपने – अपने क्षेत्र में शोहदो के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान एंव महिलाओं/छात्राओं की आत्म सुरक्षा के लिए किया गया जागरूक। ( गुल्फाम अली की खास रिपोर्ट )

( सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं/ छात्राओं की सुरक्षा दृष्टिगत रखते हुए समस्त थानो की एंटी रोमियो टीम द्वारा अपने – अपने क्षेत्र में शोहदो के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान एंव महिलाओं/छात्राओं की आत्म सुरक्षा के लिए किया गया जागरूक )

सुल्तानपुर  के समस्त थानों की टीमों द्वारा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन/महिला कल्याण के प्रति चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थानों की एण्टीरोमियों टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को नारी सुरक्षा,नारी स्वावलंबन एवं नारी सम्मान की दिशा में चलाई जा रही पुलिस की महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न महिला हेल्प लाइन 1090, यूपी-112, हेल्पलाइन 1076 आदि के बारे में जागरूक किया तथा उपस्थित सभी महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल उक्त दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर पुलिस को सूचित करने हेतु बताया गया। सभी बालिकाओ/महिलाओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने/शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा आसपास बेवजह घूम रहे युवकों/शोहदों से पूछताछ कर चेतावनी देकर तथा नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!