उत्तर प्रदेश औरैया इफको एवम् महर्षि फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड देवर पुर के संयुक्त तत्वाधान में किसान गोष्ठी का किया गया आयोजन । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया इफको एवम् महर्षि फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड देवर पुर के संयुक्त तत्वाधान में किसान गोष्ठी का किया गया आयोजन )
उत्तर प्रदेश औरैया विकास खण्ड में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री राम मिश्रा जी थे। संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री राम राम मिश्रा ने किसानों को कहा की नैनो यूरिया भारतीय बिज्ञानिक के अनुसंधान के परिणामस्वरूप तैयार हुआ है। इसके प्रयोग में खासतौर से ध्यान देने की बात है कि आधा लीटर नैनो यूरिया की बोतल एक एकड़ में 30 से 35 दिन पर पहले पानी के बाद छिड़काव करें तथा दूसरा छिड़काव 50-55 दिन पर करें। इस बात का विशेष ध्यान दें कि एक एकड़ में 125 लीटर पानी इस नैनो यूरिया की आधा लीटर मात्रा को मिलाकर छिड़काव करें। परिणाम बहुत ही उत्साहवर्धन मिलेंगे।उन्होंने कहा कि नैनो यूरिया के परिवहन में तथा लाने व के जाने में धन की बचत होती है। स्वास्थ कि निरोगी रखेगा। कृषि विज्ञान केन्द्र औरैया के हेड एवम् वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉकटर अनंत कुमार ने किसानों को जैविक उर्वरकों कि उपयोगिता व फसल में उपज में 15 से 20 प्रतिशत का भी इजाफा होता है।उन्होंने नैनो यूरिया की विस्तार से जानकारी दी। और कहा कि नैनो यूरिया पर भारत सरकार को सब्सिडी से पड़ने वाले बोझ से निजात मिलेगी।जबकि रासायनिक उर्वरकों को लेने में भारी मात्रा में सब्सिडी देनी होती है तथा प्रकृति को भी प्रदूषित करता है। सहायक आयुक्त एवम् सहायक निबंधक श्री कमलकांत मिश्रा ने सभी समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया कि सभी समितियों नैनो यूरिया का अभी से भंडारण करें।जनपद में नैनो यूरिया की आगे की आपूर्ति इफको से कराई जा सके। उन्होंने कहा कि किसानों को नैनो यूरिया को देने से पहले सभी समिति प्रबंधक डालने की मात्रा व छिड़काव के समय को समझा कर दें।
प्रगतिशील कृषक श्री मंजुल शुक्ला आज जिले के सबसे अच्छे कृषकों कि श्रेणी में जाने जाते है।उन्होंने कृषकों को नैनो यूरिया एवम् नैनो डीएपी के ट्रयाल लसे उपाज से सभी किसानों को अवगत कराया ।परिणामों में सबसे अच्छा परिणाम नैनो डीएपी के उपज आंकड़ों से रूबरू कराया।महर्षि फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड देवरपुर के निदेशक श्री अखिलेश कुमार तिवारी ने किसानों को खेती की नई तकनीक को अपने खेत में करने कि सलाह दिए। एवम् एफपी ओ से जुड़ कर बीज उत्पादन का कार्य करे एवम् अच्छे गुणवत्ता वाला बीज से खेती करें एवम् अपनी आय को दोगुनी करें। कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी कृषि रमेश पाल ने किया।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
