मध्यप्रदेश गुना आरोन थाना क्षेत्र के जंगल में काले हिरण मारकर ले जा रहे शिकारियों से पुलिस की हुई मुठभेड़ में हुई 3 पुलिस कर्मी की मौत पुलिस ने 1 मोर के साथ 5हिरण के सिर व 2 शव किए बरामद। ( योगेश पाठक के साथ अंशुल यादव की खास रिपोर्ट )

( ना आरोन थाना क्षेत्र के जंगल में काले हिरण मारकर ले जा रहे शिकारियों से पुलिस की हुई मुठभेड़ में हुई 3 पुलिस कर्मी की मौत पुलिस ने 1 मोर के साथ 5हिरण के सिर व 2 शव किए बरामद )

मध्य प्रदेश के गुना के आरोन थाना क्षेत्र के जंगल में शिकारियों& ने कत्लेआम मचाया है। काले हिरन के शिकारियों ने गुना के आरोन थाने के एसआई, हेड कांस्टेबल व आरक्षक समेत 3 पुलिस कर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी। गुना के एसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम पर शिकारियों ने अचानक से हमला किया जिसमें तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। मृतकों के नाम सब इंस्पेक्टर राजकुमार जाटव, आरक्षक नीरज भार्गव और आरक्षक संतराम हैं।

गृह मंत्री का बयान

इस घटना पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ‘घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस को कुछ अपराधियों के बारे में सूचना मिली थी और उन्होंने उन्हें घेर लिया। खुद को घिरा पाकर अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। ड्यूटी के दौरान एक एसआई सहित 3 पुलिसकर्मियों की जान चली गई। हम  अपराधियों को जल्द ही पकड़ लेंगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी। एक मोर के शव के साथ हिरण के 5 सिर और 2 शव बरामद किए गए। ऐसा लगता है कि वे शिकारी थे।

(  योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!