उत्तर प्रदेश आगरा थाना बसई जगनेर क्षेत्र परिवारिक कलह व नसेड़ी पति से उबकर पति को धारदार हथियार से वारकर उतारा मौत के घाट नहीं कोई अफसोस पुलिस ने आला कत्ल हथियार बरामद कर पत्नी को गिरफ्तार कर किया सलाखों केे पीछे । ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

( आगरा थाना बसई जगनेर क्षेत्र परिवारिक कलह व नसेड़ी पति से उबकर पति को धारदार हथियार से वारकर उतारा मौत के घाट नहीं कोई अफसोस )

उत्तर प्रदेश आगरा थाना बसई जगनेर क्षेत्र बीती रात्रि में शराबी पति से परेशान पत्नी ने धारदार हथियार से पति पर हमला बोल दिया। जिससे देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना स्थानीय लोगों ने थाना बसई जगनेर को दी। सूचना पाकर थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। और शव को अपनी हिरासत में ले लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया। आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मामला बीती रात्रि लगभग 9:00 बजे का है देवेंद्र पुत्र गोलेराम खेरागढ़ तहसील के थाना बसई जगनेर के गुगावद का रहने वाला है। जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष है। ग्रामीणों ने बताया देवेंद्र जमकर शराब पीता था, आय दिन पत्नी से झगड़ा करता रहता था। शुक्रवार को उसने घर के बर्तन आदि सामान बेचकर शराब पी और टल्ली होकर घर आया। गुस्से में पत्नी गिरजा देवी का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उसने धारदार हथियार से अपने पति को निशाना बना डाला जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक देवेंद्र के तीन बच्चे हैं इसमें सबसे बड़ा बेटा 11 साल, दूसरा बेटा 9 साल और 7 वर्षीय बेटी है। आल्हा कत्ल हाशिया बरामद किया गया महिला को जिंदपुरा मोड से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार करने वाली टीम थाना इंचार्ज प्रदीप चतुर्वेदी एसआई पंकज यादव दीपक हुड्डा महिला कांस्टेबल सुमन आदि मौजूद रहे ।

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट आगरा )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!