लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 मई को उत्तर प्रदेश के आगमन पर पीएम मोदी की योगी कैबिनेट के साथ पहली अहम बैठक | ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 मई को उत्तर प्रदेश के आगमन पर पीएम मोदी की योगी कैबिनेट के साथ पहली अहम बैठक )

लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 मई को उत्तर प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं।प्रदेश आगमन पर पीएम मोदी का सबसे पहले भगवान बुद्ध की जयंती के अवसर पर नेपाल के लुंबिनी में एक कार्यक्रम प्रस्तावित है।पीएम मोदी का विमान कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड करेगा और यहां से हेलीकॉप्टर से लुंबिनी पहुंचेंगे।इसके बाद राजधानी लखनऊ में योगी मंत्रिमंडल के साथ अहम बैठक करेंगे। बैठक में केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों पर चर्चा होगी।

नेपाली पीएम शेर बहादुर देउबा ने दिया था निमंत्रण

नेपाल स्थित लुंबिनी एक प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ स्थल है।यहीं पर भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था।नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वहां जा रहे हैं। नेपाल के पीएम ने हाल में भारत का दौरा किया था और पीएम मोदी को नेपाल आने का निमंत्रण दिया था। भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि यह पीएम मोदी की आधिकारिक नेपाल यात्रा होगी। इस दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्री द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करेंगे। पीएम मोदी की प्रधानमंत्री के रूप में यह 5वीं नेपाल यात्रा होगी।

लुंबिनी में पवित्र मायादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे

पीएम मोदी लुंबिनी में पवित्र मायादेवी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। पीएम मोदी बद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लुंबिनी विकास न्यास की तरफ से आयोजित एक समारोह को भी संबोधित करेंगे।इसके अलावा मठ क्षेत्र के भीतर प्रस्तावित बौद्ध संस्कृति एवं धरोहर केंद्र के शिलान्यास समारोह में भी हिस्सा लेंगे।इससे पहले वह कुशीनगर में भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली पर वंदना करेंगे।

चीन द्वारा निर्मित एयरपोर्ट पर नहीं लैंड करेगा पीएम मोदी का विमान

भैरहवा में चीन के सहयोग से निर्मित गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा 16 मई को ही उद्घाटन करेंगे।इसी दिन लुंबिनी पहुंच रहे पीएम मोदी का विमान भैरहवा एयरपोर्ट पर नहीं लैंड करेगा,बल्कि कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेगा।नेपाल के भैरहवा में बना गौतम बुद्ध इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारतीय सीमा से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पांच साल में करीब 40 अरब नेपाली रुप‌ए खर्च कर इसका निर्माण हुआ है। इस एयरपोर्ट का निर्माण चीन ने किया है,जो नेपाल में उसके द्वारा निर्मित यह दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट है।

पीएम मोदी की योगी कैबिनेट के साथ पहली बैठक

योगी सरकार पार्ट- 2 के शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ आ रहे हैं।जहां पीएम मोदी योगी की नई कैबिनेट के साथ पहली बैठक करेंगे। ये बैठक कई मायनों में अहम मानी जा रही है।ये बैठक लगभग तीन घंटे तक चलेगी।

सीएम योगी अपने सरकारी आवास 5 कालीदास मार्ग पर पीएम के सम्मान में इस रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। योगी 16 मई को वाराणसी दौरे पर रहेंगे। इसके बाद वह गोरखपुर पहुंचेंगे और यहीं से पीएम मोदी के कार्यक्रम में कुशीनगर जाएंगे। पीएम मोदी के आगमन के दृष्टिगत सभी मंत्रियों से कहा गया है कि वे अपनी कोरोना संक्रमण की जांच करा लें, उन्हें 16 मई की सुबह तक अपनी कोरोना जांच रिपोर्ट देनी होगी। कोरोना जांच रिपोर्ट 48 घंटे से पुरानी नहीं होनी चाहिए।ये दूसरा मौका है जब पीएम मोदी सीएम योगी के साथ डिनर करेंगे।

प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चर्चा

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएम मोदी और योगी मंत्रिमंडल की इस बैठक को प्रदेश के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।पीएम मोदी यूपी के विकास और कानून व्यवस्था में और अधिक सुधार के लिए सरकार के जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे सकते हैं।बैठक के बाद योगी मंत्रिमंडल के साथ रात्रिभोज का भी कार्यक्रम होने की संभावना है।

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!