उत्तर प्रदेश औरैया एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा यमुना तट पर स्थित श्मशान घाट पर चला 135 वें चरण का सफाई अभियान जून के प्रथम सप्ताह में प्रारंभ होगा जीवनधारा 5100 पौधों का पौधारोपण अभियान । (  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 (  औरैया एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा यमुना तट पर स्थित श्मशान घाट पर चला 135 वें चरण का सफाई अभियान जून के प्रथम सप्ताह में प्रारंभ होगा जीवनधारा 5100 पौधों का पौधारोपण अभियान )

उत्तर प्रदेश औरैया यमुना तट पर स्थित श्मशान घाट पर एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा स्वच्छता अभियान व यमुना तट के सौंदर्यीकरण हेतु विगत 8 फरवरी 2015 से यमुना तट पर स्थित श्मशान घाटों पर अनवरत सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 15 मई 2022 दिन रविवार को प्रातः 7 बजे से अंत्येष्टि स्थलों पर 135 वें चरण का सफाई अभियान चलाया गया, समिति के सदस्यों ने सफाई यंत्रों के सहयोग से लगभग तीन कुंतल कचरा-अपशिष्ट आग द्वारा नष्ट किया, उसके उपरांत यमुना तट पर स्थित राम झरोखा में आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष जीवनधारा पौधारोपण अभियान लक्ष्य-5100 पौधों का पौधारोपण के अंतर्गत शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, स्कूल, कॉलेज, पार्कों व सार्वजनिक स्थानों पर बृहद पौधारोपण किया जाता है। जबकि प्रतिदिन हजारों लोगों के आवागमन वाले स्थल यमुना तट के सौंदर्यीकरण व उसके आसपास के वातावरण को हरा-भरा रखने हेतु विशेष पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। बैठक के समापन पर कन्हैया अरोरा, अनूप कुमार सिंघल, लक्ष्मी आयरन एंड हार्डवेयर, ओम प्रकाश अग्रवाल कानपुर व जय प्रकाश पोरवाल औरैया में समिति द्वारा संचालित वैकुंठ रथ सेवा की वार्षिक सदस्यता ग्रहण की, मौजूद सदस्यों ने उनका हृदय से अभिनंदन किया। अभियान व बैठक में प्रमुख रूप से शिव प्रताप सिंह (स्काउट), सभासद छैया त्रिपाठी, मोहित अग्रवाल(लकी), रानू पोरवाल, मनीष पुरवार (हीरू), अनूप बिश्नोई, संजय अग्रवाल, ऋषभ पोरवाल, रमेश कुमार प्रजापति, देवेंद्र गुप्ता, दिनेश शिवहरे, सचिन गुप्ता, व्यापारी नेता नीरज पोरवाल, हरी बाबू , जूनियर शाखा अनमोल से अजय पोरवाल, अर्पित गुप्ता, आदित्य लक्ष्यकार, सतीश पोरवाल, रज्जन बाल्मीक आदि यमुना मैया के सेवादार मौजूद रहे।

(  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!