उत्तर प्रदेश औरैया एरवाकटरा थाना को साफ-सुथरा व सुविधाजनक बनाये जाने हेतु पुलिस द्वारा पुराने माल मुकदमाती सम्बन्धित वाहन व लावारिस वाहनों के निस्तारण हेतु की गई नीलामी | ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया एरवाकटरा थाना को साफ-सुथरा व सुविधाजनक बनाये जाने हेतु पुलिस द्वारा पुराने माल मुकदमाती सम्बन्धित वाहन व लावारिस वाहनों के निस्तारण हेतु की गई नीलामी )
उत्तर प्रदेश औरैया माननीय न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में पुराने लावारिस वाहनों की माल खाने से निस्तारण कराने के संबन्ध क्षेत्राधिकारी बिधूना श्री महेन्द्र प्रताप सिंह व ए0आर0टी0ओ0 औरैया की उपस्थिति में सीज वाहनो की नीलामी थाना परिसर मे सम्पन्न की गयी जिसमे कुल 08 मो0साइकिलो को नीलाम किया गया जिनकी नीलामी का सरकारी रेट परिवहन अधिकारी/ उच्चाधिकारियो द्वारा 17,800/- रू0 निर्धारित किया गया था मोटर साइकिल नीलामी मे 04 कबाडी ब्यापारियो ने भाग लिया था उक्त मो0साइकिलो की नीलामी 18,000/- रूपये से प्रारम्भ का गयी थी जिसमे अन्तिम नीलामी रेट 28,000/- रूपये कबाडी व्यापारी जीसान द्वारा लगाकर मो0साइकिलो को खरीदा गया तथा दिनांक 13/5/2022 को लावारिश वाहनो की नीलामी की गयी थी जिसमे एक इको कार व अपाचे मो0साइकिल को नीलाम किया गया था जिसमे इको कार का सरकारी रेट 25,000/- रू0 नियत किया गया था तथा बोली 27,000/- रू0 से प्रारम्भ होकर 40,500/- रु0 मे कबाडी व्यापारी सुनील कुमार द्वारा गाडी को खऱीदा गया था तथा अपाचे मो0सा0 की नीलामी 22,00/- से प्रारम्भ होकर रू0 9000/- रू0 मे कबाडी व्यापारी सुनील द्वारा खरीदा गया था। उक्त धनराशि को पुलिस के सरकारी खजाने में जमा कराया जा रहा है।
नीलामी कमेटी के सदस्य-
1. क्षेत्राधिकारी बिधूना
2.ए०आर०टी०ओ०
3.प्रभारी निरीक्षक बेला
4. मालखाना मोहर्रिर बेला
नीलामी में वाहनो को क्रय करने वालो का विवरण-
1. कबाड़ व्यापारी जीसान
2. कबाड़ व्यापारी सुनील कुमार

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
