उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना जसराना क्षेत्र में अज्ञात कारणों से झोपडी में आग से दम्पत्ति परिवार का सबकुछ जलकर हुआ राख मच गई चीख पुकार मौके पर फायर ब्रिगेड द्वारा पाया गया आग पर काबू ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार की मदद की लगाई प्रशासन से गुहार। ( वरिष्ट ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )


( फिरोजाबाद थाना जसराना क्षेत्र में अज्ञात कारणों से झोपडी में आग से दम्पत्ति परिवार का सबकुछ जलकर हुआ राख मच गई चीख पुकार मौके पर फायर ब्रिगेड द्वारा पाया गया आग पर काबू ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार की मदद की लगाई प्रशासन से गुहार )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना जसराना के गांव बनवारा निवासी अवनीश पुत्र रामसेवक की झौंपडी में सोमवार की दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगने से झौपंडी में मौजूद वृद्घ महिला ने चीखना चिल्लाना शुरु कर दिया। जब तक लोग कुछ कर पाते आग की लपटें तेज हो गई। लोगों ने अपने निजी प्रयासों से आग पर काबू पाने का प्रयास करने के साथ दमकल को सूचना दी। सूचना पाने के बाद दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दमकल कर्मियों ने कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझती आग के कारण झौंपडी में रखा घरेलू सामान एवं नगदी जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने बताया अवनीश काष्ठ का कार्य करते हैं। लोगों ने बताया परिवार काफी गरीब है। आग लगने से उनका सब कुछ जलकर राख हो गया है। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है।

( वरिष्ट ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
