उत्तर प्रदेश औरैया थाना बिधूना पुलिस टीम द्वारा गश्त चेकिंग के दौरान असलहे के साथ प्रचलित गैंग का सक्रिय अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार |  ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट  )

 

(  औरैया थाना बिधूना पुलिस टीम द्वारा गश्त चेकिंग के दौरान असलहे के साथ गैंग का सक्रिय अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान आपरेशन पाताल के तहत क्षेत्राधिकारी बिधूना श्री महेन्द्र प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना बिधूना श्री सुजीत वर्मा के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर चिन्हित टाप टेन अपराधी व हिस्ट्रीशीटर 67A व थाना क्षेत्र में प्रचलित गैंग D001/2022 का सक्रिय सदस्य गौरव उर्फ लल्ली पुत्र राम प्रकाश निवासी आदर्शनगर किशनी रोड थाना विधूना जनपद औरैया को दिंनाक 16.05.2022 को पुलिस टीम द्वारा गश्त चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर योजना बद्ध तरीके से एकबारगी दविश देते हुए नदी पुल से करीब 200 मीटर दूर कस्वा व थाना बिधूना जनपद औरैया से गिरफ्तार किया गया जिसकी जामा तलाशी से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध में थाना बिधूना पर मु0अ0स0 179/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
1. गौरव उर्फ लल्ली पुत्र राम प्रकाश निवासी किशनी रोड आदर्श नगर थाना विधूना जनपद औऱैया
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास थाना विधूना जनपद औरैया –
(i) मु0अ0सं0 432/17 धारा 386/504/506 भादवि0
(ii) मु0अ0सं0 287/17 धारा 323/324/504/506 भादवि0 व 3(2)V एससी/एसटी एक्ट
(iii) मु0अ0सं0 570/17 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट
(iv) मु0अ0सं0 311/18 धारा 323/504/506 भादवि0
(v) मु0अ0सं0 783/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम
(vi) मु0अ0सं0 320/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
(vii) मु0अ0सं0 122/21 धारा 386/323/504/506/427 भादवि0
(viii) मु0अ0सं0 524/21 धारा 504/506 भादवि0
(ix) मु0अ0सं0 594/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
(x) मु0अ0सं0 119/22 धारा 323/504/506 भादवि0
(xi) मु0अ0सं0 179/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थाना बिधूना-
1. उ0नि0 हेमन्त कुमार
2. का0 1328 विवेक पांगाल
3. रि0का0 शुभम

 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट  )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!