उत्तर प्रदेश कानपुर थाना किदवई नगर पुलिस ने लूट की सूचना पर उठाया दो लोगों को रातभर पिटाई बेल्टों से जमकर की पिटाई से काले निशा करने पर निर्दोषों हुए साबित सुबह छोड़ा पिड़ित दोनों भाई हुए गम्भीर रूप से जख्मी पुलिस कमिश्नर ने गाड़ी रोककर ली जानकारी तत्काल थाने की महिला दरोगा को किया गया सस्पेंड । ( शादाब अंसारी की खास रिपोर्ट )

( कानपुर थाना किदवई नगर पुलिस ने लूट की सूचना पर उठाया दो लोगों को रातभर पिटाई बेल्टों से जमकर की पिटाई से काले निशा करने पर निर्दोषों हुए साबित सुबह छोड़ा पिड़ित दोनों भाई हुए गम्भीर रूप से जख्मी पुलिस कमिश्नर ने गाड़ी रोककर ली जानकारी तत्काल थाने की महिला दरोगा को किया सस्पेंड  )

कानपुर शहर के किदवईनगर के रहने वाले कार्तिक और सुशील श्रीवास्तव दोनों सगे भाई हैं. इनके पास अपाचे मोटरसाइकिल है. बुधवार, 18 मई को इलाके में चेन स्नेचिंग की घटना हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वारदात को अंजाम दो लड़कों ने दिया. और इसके लिए उन्होंने अपाचे मोटरसाइकिल इस्तेमाल की. किदवई नगर की पुलिस ने सिर्फ अपाचे मोटरसाइकिल के शक पर किदवईनगर के ही कार्तिक और सुशील श्रीवास्तव को हिरासत में ले लिया | जानकारी के मुताबिक, दोनों भाई किदवई नगर थाने की महिला दरोगा ललिता चौहान को ये कहते रहे कि जब लूट हुई उस समय वे अपनी दुकान पर थे. लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी और रात भर दोनों भाइयो को बेल्ट से बुरी तरह पीटती रही| अगले दिन यानी गुरुवार, 19 मई की सुबह तक भी जब दोनों भाइयों ने चैन लूट की घटना नहीं कबूली तो पुलिस ने उनकी लोकेशन निकलवाई. इसके बाद यह पता लगा कि जिस समय चेन स्नेचिंग की घटना हुई थी उस समय कार्तिक और सुशील घटना वाली जगह पर नहीं थे. तब जाकर दरोगा ललिता चौहान ने दोनों भाइयों को छोड़ा | पुलिस की पिटाई में बुरी तरह घायल दोनों भाई तुरंत एम्बुलेंस में लेटकर परिवार के साथ कानपुर के कमिश्नर के यहां पहुंचे. बताते हैं पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा जब बंगले से निकले तो उनकी नजर एम्बुलेंस में लेटे कार्तिक और सुशील श्रीवास्तव पर पड़ी. विजय मीणा ने गाड़ी रुकवाकर मामले की जानकारी ली कमिश्नर ने दोनों भाइयों को न्याय दिलवाने का आश्वाशन देकर घर भेजा.

इस दौरान कमिश्नर ने मीडिया से बातचीत में कहा =

अगर इस मामले में जांच में पुलिस दोषी पाई जाएगी तो उस पर कार्यवाही जरूर की जाएगी. मैंने रास्ते में गाड़ी रुकवाकर इन दोनों भाइयों की बात सुनी, क्योकि अगर रास्ते में कोई बात हुई है, दुर्घटना हुई है या किसी को कोई परेशानी है, तो हम सबको उनके पास जाकर उनकी शिकायत सुननी चाहिए कानपुर पुलिस कमिश्नर विजय मीणा के इस बयान के कुछ ही देर बाद सूचना आई कि किदवई नगर थाने की दरोगा ललिता चौहान को सस्पेंड कर दिया गया है |

 

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!