उत्तर प्रदेश औरैया थाना सहायल में मा0 न्यायालय से प्राप्त अनुमति के आधार पर काफी दिनो से जमा माल मुकदमाती के निस्तारण हेतू अवैध/जब्त शराब को जेसीबी के माध्यम से गड्ढा खुदवाकर कराया गया नष्ट । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया थाना सहायल में मा0 न्यायालय से प्राप्त अनुमति के आधार पर काफी दिनो से जमा माल मुकदमाती के निस्तारण हेतू अवैध/जब्त शराब को जेसीबी के माध्यम से गड्ढा खुदवाकर कराया गया नष्ट )
उत्तर प्रदेश औरैया शासन की मंसा के अनुरूप थानों को अत्याधिक स्वच्छ व सुविधाजनक बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के थाना सहायल में काफी दिनो से जमा माल मुकदमाती के निस्तारण कराये जाने के संबन्ध में आज दिनांक 19.05.2022 को मा0 न्यायालय से प्राप्त अनुमति के आधार पर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल के निर्देशन में व पुलिस उपाधीक्षक/थाना प्रभारी सहायल गुंजन सिंह, उ0नि0 ज्ञानेन्द्र सिंह व माल खाना मुहर्रिर उ0नि0 श्री विश्वनाथ सिंह की उपस्थिति में थाना सहायल के माल खाने में जमा माल मुकदमाती अवैध/जब्त शराब को जेसीबी के माध्यम से गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया गया।कुल अभियोग 127 से सम्बन्धित 3683 क्वार्टर (736.6 लीटर) अनुमानित कीमत करीब 02,85,810 रुपये को मा0 न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर निस्तारण कराते हुए थाना परिसर के जमीन मे दबवाकर नष्ट किया गया।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
