उत्तर प्रदेश आगरा थाना सैया क्षेत्र मे शुक्रवार को हुई व्यापारी के साथ अपरहण और लूट एक साथ सोचने को किया मजबूर घटना स्थल पर व्यापारी का बैग व जूता पुलिस ने बिछाया जाल जल्द ही होगा खुलासा । ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

 

 

 ( आगरा थाना सैया क्षेत्र मे शुक्रवार को हुई व्यापारी के साथ अपरहण और लूट एक साथ सोचने को किया मजबूर घटना स्थल पर व्यापारी का बैग व जूता पुलिस ने बिछाया जाल जल्द ही होगा खुलासा )

उत्तर प्रदेश आगरा थाना सैंया शुक्रवार रात करीब साढ़े सात से आठ बजे के बीच सैंया के कटी पुल का बताया जा रहा हैं. सर्राफा व्यवसाई छदामी लाल निवासी बृथला बाइक से आगरा जा रहे थे. उनके भाई थान सिंह ने बताया कि उनके पास भाई के मोबाइल नंबर से कॉल आई. कॉल के जरिए वह बता रहे थे कि उन्हें पकड़ लिया गया है |  रोने की आवाज सुनाई दे रही थी ज्यादा कुछ नहीं सुन पाए इसके बाद कॉल कट गई. कॉल लगाई गई तो नंबर स्विच ऑफ आने लगा |  छोटे भाई थान सिंह ने बड़े भाई छदामी लाल वर्मा के अपहरण होने की जानकारी सैंया पुलिस को दी | आनन-फानन में पुलिस कटी पुल पर पहुंची वहां पर एक दीवार के किनारे सर्राफा व्यवसाई की बाइक और जूते मिले. थाना प्रभारी सैंया योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सर्राफा व्यवसाई के गायब होने की सूचना भाई थान सिंह ने दी हैं. सूचना के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है |

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!