उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परेड का किया गया निरीक्षण ली गई सलामी निरीक्षण के दौरान सम्बंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परेड का किया गया निरीक्षण ली गई सलामी निरीक्षण के दौरान सम्बंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश )

उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा द्वारा शुक्रवार की परेड की सलामी ली गयी एवं परेड का निरीक्षण किया गया तथा परेड के दौरान आने वाली अधि0/कमि0गणों को अवगत कराते हुए उनमें सुधार करने हेतु निर्देशित किया गया व सभी पुलिसकर्मियों का टर्नआउट चेक किया गया, प्रतिसार निरीक्षक द्वारा परेड को शस्त्राभ्यास कराया गया। पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई, परिवहन शाखा, क्वार्टर गार्द, बैरक, पुलिस भोजनालय, विभिन्न गार्दों के रजिस्टर की निरीक्षण व पुलिस लाइन के शस्त्रों का निरीक्षण किया गया इसके उपरांत जनपद में संचालित यूपी डायल 112 की चार पहिया गाड़ियों व चीता मोबाइल के वाहनों का निरीक्षण किया गया जिसमें कुछ वाहनों का रखरखाव सही न होने व मानक के अनुसार ठीक कराने के लिए परिवहन शाखा प्रभारी को निर्देशित किया गया। तथा गाड़ियों में तैनात कर्मचारियों की समस्याएं पूछ कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दियें। निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक औरैया समेत अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहें।


( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!