उत्तर प्रदेश औरैया थाना ऐरवाकटरा में काफी दिनो से जमा माल मुकदमाती के निस्तारण हेतु अवैध/जब्त शराब को जेसीबी के माध्यम से गड्ढा खुदवाकर कराया गया नष्ट ।  ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया थाना ऐरवाकटरा में काफी दिनो से जमा माल मुकदमाती के निस्तारण हेतु अवैध/जब्त शराब को जेसीबी के माध्यम से गड्ढा खुदवाकर कराया गया नष्ट )

उत्तर प्रदेश औरैया शासन की मंसा के अनुरूप थानों को अत्याधिक स्वच्छ व सुविधाजनक बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के थाना ऐरवाकटरा में काफी दिनो से जमा माल मुकदमाती के निस्तारण कराये जाने के संबन्ध में आज दिनांक 20.05.2022 को मा0 न्यायालय से प्राप्त अनुमति के आधार पर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी बिधूना व थाना प्रभारी ऐरवाकटरा की उपस्थिति में थाना ऐरवाकटरा के माल खाने में जमा माल मुकदमाती अवैध/जब्त शराब को जेसीबी के माध्यम से गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया गया। कुल अभियोग 148 तथा कुल माल 1312 लीटर शराब(तेरह सौ बारह) अनुमानित कीमत करीब 3,29,120 रुपये को मा0 न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर निस्तारण कराते हुए थाना परिसर के जमीन मे दबवाकर नष्ट |

 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!