उत्तर प्रदेश औरैया थाना अयाना में लगभग 5 वर्षो से थाना परिसर में जमा लावारिस वाहनो को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार निस्तारण हेतु किया गया नीलाम । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया थाना अयाना में लगभग 5 वर्षो से थाना परिसर में जमा लावारिस वाहनो को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार निस्तारण हेतु किया गया नीलाम )
उत्तर प्रदेश औरैया माननीय न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में पुराने लावारिस वाहनों की माल खाने से निस्तारण कराने के संबन्ध क्षेत्राधिकारी सदर औरैया श्री सुरेन्द्र सिंह, SDM अजीतमल श्री अखिलेश सिंह, SPO न्यायालय औरैया देशराज सिंह व ए0आर0टी0ओ0 औरैया की उपस्थिति में वाहनो की नीलामी थाना परिसर मे सम्पन्न की गयी जिसमे कुल 07 मो0साइकिलो व 01 क्रेटा कार को नीलाम किया गया जिनकी नीलामी का सरकारी रेट परिवहन अधिकारी/ उच्चाधिकारियो द्वारा 1,06,900/-रू0 निर्धारित किया गया था मोटर साइकिल नीलामी मे कई कबाडी ब्यापारियों ने भाग लिया था उक्त मो0साइकिलो की नीलामी 1,10,000/- रूपये से प्रारम्भ की गयी थी जिसमे अन्तिम नीलामी रेट 2,60,000/- रूपये कबाडी व्यापारी जावेद कबाड़िया पुत्र मोहम्मद आजाद निवासी मशरूर गंज थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद द्वारा बोली लगाकर मो0साइकिलो/चार पहिया को खरीदा गया इस प्रकार थाना अयाना के अन्तर्गत कुल 8 वाहनों की निलामी की गयी जिनका कुल मूल्यांकन 1,06,900/-रू0 निर्धारित था जिन्हें कुल 02 लाख 60 हजार रूपयें में नीलाम किया गया। उक्त नीलामी धनराशि को पुलिस के सरकारी खजाने में जमा कराया जा रहा है।
नीलामी कमेटी के सदस्य-
1. क्षेत्राधिकारी सदर औरैया
2. SPO न्यायालय औरैया
2. ए०आर०टी०ओ०
3.थानाध्यक्ष अयाना
4. मालखाना मोहर्रिर अयाना
नीलामी में वाहनो को क्रय करने वालो का विवरण-
1. कबाड़ व्यापारी जावेद

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
