उत्तर प्रदेश सीतापुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार महिलाओं/ बालिकाओं के सुरक्षा दृष्टिगत समस्त थानो की एंटी रोमियो टीम ने कसा शिकंजा समस्त थाना की एंटी रोमियो टीम द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान महिलाओं व छात्राओ किया गया जागरूक । ( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )


( सीतापुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार महिलाओं/ बालिकाओं के सुरक्षा दृष्टिगत समस्त थानो की एंटी रोमियो टीम ने कसा शिकंजा समस्त थाना की एंटी रोमियो टीम द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान महिलाओं व छात्राओ किया गया जागरूक )
सीतापुर पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री आर.पी. सिंह के निर्देशन में “मिशन शक्ति” अभियान के तहत नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन के दृष्टिगंत महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थानों पर गठित एंटी रोमियों टीम द्वारा भीड़-भीड़ वाले स्थानों के आसपास बालिकाओं/छात्राओं/महिलाओं को 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया। एन्टी रोमियों टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर मनचलों, शोहदों द्वारा छेडछाड़ व महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत सतत निगरानी करते हुए व्यापक अभियान चलाया गया।

( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )
