उत्तर प्रदेश औरैया यातायात पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा अवैध रूप से चल रहे वाहनों के विरुद्ध चलाया गया चेकिंग अभियान 23 वाहन व 02 बसों को किया गया सीज । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 ( औरैया यातायात पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा अवैध रूप से चल रहे वाहनों के विरुद्ध चलाया गया चेकिंग अभियान 23 वाहन व 02 बसों को किया गया सीज )

उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा चलाये गये अभियान के तहत यातायात पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा अवैध रूप से चल रहे वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की गयी इस कार्यवाही के अन्तर्गत कुल 23 वाहन व 02 बसों को भी सीज किया गया अन्य वाहन संचालकों को कड़ी चेतावनी दी गयी है कि वह बिना परमिट के क्षेत्र में प्रवेश न करे और जो आटो चालक 16 किमी0 की परमिट है वह अपनी परमिट की मियाद में ही सवारी बैठायें साथ ही बस, सवारी वाहन अगर अपनी परमिट क्षेत्र का उलंघन करते है तो उनके विरूद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। नोटः यातायात प्रभारी औरैया द्वारा बताया गया कि सभी आटो चालकों को यूनिक नं0 आवंटित कर दिया गया जिसके आधार पर रूट का निर्धारण किया गया है। आवंटित यूनिक नं0 का सिरीज निम्न है।

1. AA औरैया-अजीतमल
2. AB औरैया-दिबियापुर
3. AS औरैया-सरैया
4. AF औरैया-फफूँद

 

(  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!