उत्तर प्रदेश औरैया यमुना तट पर स्थित श्मशान घाट पर सौंदर्यीकरण का एक विचित्र पहल सवा समिति का सफाई अभियान लगातार जारी । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

( औरैया यमुना तट पर स्थित श्मशान घाट पर सौंदर्यीकरण का एक विचित्र पहल सवा समिति द्वारा का सफाई अभियान लगातार जारी  )

उत्तर प्रदेश औरैया यमुना तट पर स्थित श्मशान घाट पर एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा स्वच्छता अभियान व यमुना तट के सौंदर्यीकरण हेतु यमुना तट पर स्थित श्मशान घाटों पर अनवरत सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं, जिसके अंतर्गत आज अंत्येष्टि स्थलों पर 136 वें चरण का सफाई अभियान चलाया गया, समिति के सदस्यों ने सफाई यंत्रों के सहयोग से लगभग दो कुंतल कचरा-अपशिष्ट आग द्वारा नष्ट किया, उसके उपरांत यमुना तट पर स्थित राम झरोखा में पर्यावरण असंतुलन को दृष्टिगत रखते हुए विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, बैठक में समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पेड़ों की निरंतर कटानों, व्यवसायीकरण के चलते वनों व पहाड़ों का अस्तित्व समाप्त कर तपती गर्मी में निरंतर बढ़ते हुए तापमान का दंश झेलने को आम आदमी मजबूर है, पर्यावरण असंतुलन के अंतर्गत कुदरत के कहर के चलते तापमान निरंतर बढ़ता जा रहा है, जिससे आम आदमी का जीना मुहाल है, ग्रीष्म ऋतु में अभी तो पारा 50 तक पहुंचा है, अगर हम लोग इसी तरह प्रकृति की अनदेखी व कुदरत से खिलवाड़ करते रहे तो तापमान 6o डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान हैं, जिससे आगे आने वाली पीढ़ी हमको कभी माफ नहीं करेगी, मानव जीवन को स्वस्थ व प्रश्नचित्र रखने तथा प्राकृतिक धरोहर व प्रकृति के सौंदर्य को सुरक्षित रखने के लिए हम लोगों को प्रकृति की रक्षा कर अधिक से अधिक पौधारोपण कर प्रकृति का श्रंगार करना चाहिए, पेड़ पौधों से ही हम सब जीवों को प्राणवायु प्राप्त होती है, जिससे हमारा जीवन आज सुरक्षित है। सभासद छैया त्रिपाठी व मनीष पुरवार हीरू ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए, बैठक के समापन पर दिवाकर शुक्ला, सौरभ पोरवाल व विजय कुमार तिवारी ने समिति द्वारा संचालित वैकुंठ रथ सेवा की वार्षिक सदस्यता ग्रहण की, मौजूद सदस्यों ने उनका हृदय से अभिनंदन किया। अभियान व बैठक में प्रमुख रूप से राकेश गुप्ता (बैंक वाले), सभासद छैया त्रिपाठी, मोहित अग्रवाल(लकी), रानू पोरवाल, मनीष पुरवार (हीरू), अनूप बिश्नोई, आनन्द गुप्ता(डाबर), कपिल गुप्ता, संजय अग्रवाल, ऋषभ पोरवाल, देवेंद्र गुप्ता, सचिन गुप्ता, व्यापारी नेता नीरज पोरवाल, सतीश पोरवाल, रज्जन बाल्मीक आदि यमुना मैया के सेवादार मौजूद रहे।

 (  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!