उत्तर प्रदेश औरैया एक विचित्र पहल समिति व यातायात प्रभारी द्वारा कार्यक्रम का किया गया आयोजन यातायात सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत यातायात के नियम से भटके लोगों को किया गया जागरूक। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया एक विचित्र पहल समिति व यातायात प्रभारी द्वारा कार्यक्रम का किया गया आयोजन यातायात सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत यातायात के नियम से भटके लोगों को किया गया जागरूक )
उत्तर प्रदेश औरैया प्रभारी यातायात श्री कर्ण्व कुमार मिश्रा व विचित्र पहल टीम द्वारा बडी माता मन्दिर के पास (औरैया) यातायात संचेतना जागरूकता विचित्र पहल का कार्यक्रम किया गया जिसमें यातायात के नियमों की अनदेखी और लापरवाही से हो रही घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से लोगों को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में विचित्र पहल के कर्मचारी (आनंदनाथ गुप्ता, प्रकृतिकांत त्रिपाठी, मनीष पोरवाल, हीरो संजय अग्रवाल, रमेश कुमार, सोनी पाली) व यातायात पुलिस के कर्मचारी तथा क्षेत्र के कई सभासद बुद्धिजीवी वर्ग व पत्रकार तथा व्यापार मंडल के अध्यक्ष उपस्थित रहे । यह कार्यक्रम प्रति सप्ताह आयोजित किया जाएगा जिसे स्थानीय स्वयं सेवी संगठन विचित्र पहल का सहयोग प्राप्त है। कार्यक्रम के उपरांत विचित्र पहल की टीम तथा ट्रैफिक पुलिस द्वारा पढीन दरवाजा मोहल्ला में डोर टू डोर कैंपेन करके लोगों को यातायात के सुरक्षा संबंधी नियमों व नशे के विरूद्ध जागरूक किया जा रहा है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
