उत्तर प्रदेश आगरा थाना न्यू आगरा क्षेत्र अचानक दुधमुंही दो बच्चों को छोड़कर हुई फरार पति ने प्रशासन से लगाई गुहार। ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

 

( आगरा थाना न्यू आगरा क्षेत्र अचानक दुधमुंही दो बच्चों को छोड़कर हुई फरार पति ने प्रशासन से लगाई गुहार )

आगरा बच्चों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल। थाना न्यू आगरा क्षेत्र स्थित कर्बला में पवन ने मुस्लिम समाज की लड़की सोनिया से कुछ वर्ष पूर्व विवाह किया था लड़की का मायका ससुराल से चंद कदम दूर है। पवन की पत्नी सोनिया पिछले हफ्ते से अपनी दो दूध मूंही बच्चियों को छोड़कर गायब है जिसमें एक बच्ची डेढ़ माह वह दूसरी बच्ची डेढ़ वर्ष की है। दोनों बच्चियों का अपनी मां की याद में रो रो कर बुरा हाल। पति पवन व उसके पड़ोसियों तथा घरवालों का कहना है कि सोनिया के साथ किसी प्रकार की कोई कहासुनी या मारपीट नहीं हुई है जब घर पर कोई नहीं था उसी दौरान सोनिया दोपहर को अचानक बच्चों व अपने पति को छोड़कर कहीं चली गई। पड़ोसियों के अनुसार सोनिया पूर्व में भी इस प्रकार की हरकत आए दिन करती रहती थी परंतु शाम तक वापस घर आ जाती थी परंतु इस बार सोनिया एक हफ्ते से घर वापस नहीं लौटी है उसका पति पवन सोनिया की तलाश में दर-दर भटक रहा है तथा थाने के निरंतर चक्कर लगा रहा है व पुलिस से अपनी पत्नी को ढूंढ निकालने की गुहार लगा रहा है। छोटी बच्चियों की देखरेख उसकी सास तथा पड़ोस में रहने वाली महिलाएं कर रही हैं।

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!