वाराणसी थाना रामनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता चेकिंग के दौरान बाइक चोर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर दो और बाइक किया बरामद। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

( थाना रामनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता चेकिंग के दौरान बाइक चोर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर दो और बाइक किया बरामद )

वाराणसी रामनगर पुलिस ने देर रात चोरी की चार बाइकों के साथ दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार रामनगर पुलिस को सूचना मिली कि रामलीला मैदान लंका और पम्पसर मंदिर के बीच दो युवक चोरी की बाइक ले कर खड़े हैं और भागने की फिराक में हैं। इस सूचना पर जब वहां पुलिस टीम पहुंची तो युवक उन्हें देख भागने लगे। पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ में उन्होंने सारा सच बता दिया। उनकी निशानदेही पर विभिन्न जगहों से तीन और चोरी की बाइक बरामद की गई। पुछताछ में उन्होंने अपना नाम विवेक यादव, बिरजू यादव सीर गोवर्धन डाफी निवासी बताया। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में रामनगर कस्बा इंचार्ज दयाशंकर यादव,उप निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा,रामरुप यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!