उत्तर प्रदेश गोरखपुर खजनी थाना क्षेत्र के उनवल नगर पंचायत उनवल वार्ड नंबर-3 टेकवार झारखंडी शिव मंदिर पत्नी के वियोग में शिवलिंग पर फावड़े से प्रहार कर पूजा करने वाले अभियुक्त को पुजारी व ग्रामिणो ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले पुलिस ने दिखाई हवालात। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( गोरखपुर खजनी थाना क्षेत्र के उनवल नगर पंचायत उनवल वार्ड नंबर-3 टेकवार झारखंडी शिव मंदिर पत्नी के वियोग में शिवलिंग पर फावड़े से प्रहार कर पूजा करने वाले अभियुक्त को पुजारी व ग्रामिणो ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले  )

उत्तर प्रदेश  गोरखपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति पत्नी के वियोग में शिवलिंग पर फावड़े से प्रहार कर पूजा करता था।अचंभित करने वाली बात ये है कि व्यक्ति हर हफ्ते रविवार और मंगलवार को पूजा करने के लिए मंदिर आता था और पहले शिवलिंग की पूजा करता था फिर उसी शिवलिंग पर फावड़े से प्रहार करता था। व्यक्ति की पत्नी 6 महीने से अपने मायके में रह रही है। पत्नी के घर न आने पर वह मंदिर जाकर भोलेनाथ की अनोखी पूजा करता था। इस बात का पता मंदिर के पुजारी और गांव वालों को चला तो उन्होंने व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया पूरा मामला जिले के खजनी थाना क्षेत्र के उनवल नगर पंचायत उनवल वार्ड नंबर-3 टेकवार झारखंडी शिव मंदिर का है।गणेश पुत्र रामधनी निवासी परसौना का विवाह 2016 में हुआ था।गणेश का कई महीने से अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है‌।गणेश के ससुराल के लोग तलाक के लिए मुकदमा भी किया था।इसको लेकर गणेश पत्नी वियोग में गांव के बगल में स्थित शिव मंदिर पर हर रविवार और मंगलवार जाता था। गणेश शिवलिंग की पूजा करने के बाद उस पर फावड़े से प्रहार करता था। मंदिर की साफ सफाई के दौरान जब पुजारी और गांव के लोगों ने देखा कि शिवलिंग पर चोट के निशान हैं।इस पर उन लोगों ने मंदिर में आने वाले भक्तों पर नजर रखना शुरू कर दिया।मंदिर के पुजारी जोखू दास की नजर एक दिन पत्नी वियोगी गणेश पर पड़ गई।इसके बाद उन्‍होंने गांव वालों की मदद से गणेश को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ में गणेश ने बताया कि उसकी पत्नी से काफी दिनों से विवाद चल रहा था।वह 6 महीने से अपने मायके से वापस ससुराल नहीं आ रही थी।इस कारण वह काफी परेशान था।चौकी इंचार्ज ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और व्यक्ति को फावड़े सहित हिरासत में ले लिया गया है।उसे समझा-बुझाकर परिवारवालों को सुपुर्द कर दिया गया है।

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!