उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद टूंडला निवासी वाराणसी गंगा स्नान करने गये 5 युवकों की डूबने पर गोताखोरों ने बचाई जान 3 हुई मौत सूचना मिलते ही परिजनों मचगइ चीख पुकार । ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( वाइट ग्राम प्रधान )
( फिरोजाबाद टूंडला निवासी वाराणसी गंगा स्नान करने गये 5 युवकों की डूबने पर गोताखोरों ने बचाई जान 3 हुई मौत सूचना मिलते ही परिजनों मचगइ चीख पुकार )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद टूंडला वाराणसी गंगा स्नान को गए टूंडला के पांच युवक डूब गए। इनमें से तीन की मौत हो गई जबकि दो को गोताखोरों ने बचा लिया। उन्हें वाराणसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद मृतक के स्वजनों का रो—रोकर बुरा हाल है। कच्चा टूंडला निवासी केशव मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन में पैंट्री कार संचालक है। वह अपने चार दोस्त कच्चा टूंडला निवासी संजय उर्फ चिंगारू निवासी नगला कुम्हाराना, कच्चा टूंडला निवासी पवन, इमामुद्दीन के अलावा लाइनपार के नगला रामकिशन निवासी अनस के साथ रविवार रात्रि मरुधर एक्सप्रेस से वाराणसी गंगा स्नान को गए थे। जहां आज नौकाटन के दौरान उनकी नाव गंगा में डूब गई। इसमें पांचों युवक डूब गए थे। जहां अनस और इमामुद्दीन के शव बरामद कर लिए गए जबकि संजय उर्फ चिंगारू का शव अभी तक बरामद नहीं हो सका है। गोताखोरों ने केशव और पवन को बचा लिया। स्वजनों के मुताबिक उन्हें वाराणसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन वाराणसी के लिए रवाना हो गए। बताया जाता है कि सभी वेंडरी करते थे। नगला रामकिशन निवासी अनस दो भाई दो बहनों में सबसे बड़ा था। पिता टैक्सी चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं।दो बच्चों का पिता है संजय कच्चा टूंडला निवासी संजय की आठ वर्ष पूर्व शादी हुई थी। वह दो बच्चों के पिता थे। बड़ा बेटा आठ वर्षीय मनीष और छह वर्षीय मानवी है। पति के गंगा में लापता होने की जानकारी मिलते ही पत्नी नीतू का रो—रोकर बुरा हाल है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा है। पिता रामकिशन रेलवे से रिटायर्ड हैं।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
