उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद शिकोहाबाद नगर एसडीएम व एआरटीओ ने भूसा से लदे ओवर लोड गाड़ियों पर कसा शिकंजा चलाया चेकिंग अभियान वाहन चालकों मे मचा हड़कंप । ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

 ( बाइट – भूसा आढ़ती गौरव सिंह  )

(.बाइट – एआरटीओ राजेश कर्दम )

 

 ( बाइट – लेखपाल देवेन्द्र परमार )

( फिरोजाबाद शिकोहाबाद नगर एसडीएम व एआरटीओ ने भूसा से लदे ओवर लोड गाड़ियों पर कसा शिकंजा चलाया चेकिंग अभियान वाहन चालकों मे मचा हड़कंप )

उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज में मंगलवार को एसडीएम व एआरटीओ ने संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान चलाते हुए ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही की। चैकिंग के दौरान ओवरलोडिंग करते हुए भूसा ले जाने पर 15 वाहनों का चालान किया गया। वहीं प्रशासन की इस कार्यवाही से वाहन चालकों हड़कंप मचा रहा। वहीं भूसा आढ़तियों ने प्रशासन पर बेवहज परेशान किये जाने का आरोप लगाया है। भूसे से ओवरलोड भरे हुए ट्रेक्टर एवं अन्य वाहन नगर की सड़कों पर आसानी से देखे जा सकते हैं जिनके कारण नगर में जाम लगने के साथ ही दुर्घटना होने की संम्भावना बनी रहती है। इसी को देखते हुए एसडीएम विवेक कुूमार मिश्रा एवं एआरटीओ राजेश कर्दम ने संयुक्त रूप से नगर में मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान ओवरलोड भूसे से भरे जा रहे वाहनों को पकड़ लिया और वाहनों कागजात चैक किये। ओवरलोड व कागजात पूरे न होने पर एआरटीओ वाहनों का हजारों रूपये के चालान काटने के साथ वाहनों को सड़के किनारे खड़ा करवा दिया। इस दौरान एआरटीओ द्वारा बताया गया कि ओवरलोड व कागजों के पूरे न होने पर 15 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है। प्रशासन की इस कार्यवाही से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!