उत्तर प्रदेश आगरा थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में यमुना नदी में छात्रा ने लगाई छलांग नदी किनारे बैठे दो चचरे भाइयों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए छात्र की बचाई जान मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( आगरा थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में यमुना नदी में छात्रा ने लगाई छलांग नदी किनारे बैठे दो चचरे भाइयों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए छात्र की बचाई जान मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित )
उत्तर प्रदेश आगरा थाना एत्माद्दौला जवाहर पुल से एक छात्रा ने यमुना नदी में छलांग दी।पुल से गुजर रहे लोगों ने छात्रा को यमुना में छलांग लगाते हुए देखा तो शोर मचाने लगे।पुल के नीचे नदी किनारे बैठे दो भाइयों ने छात्रा को डूबते हुए देख बचाने के लिए खुद भी नदी में कूद पड़े। दोनों भाइयों ने कुछ देर बाद छात्रा को बाहर ले आए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।थाना प्रभारी ने दोनों चचेरे भाइयों की जमकर तारीफ की और इनाम दिया। दो भाइयों ने छात्रा की बचाई जान मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को लगभग 1 बजे एक छात्रा रोते हुए रामबाग से पैदल जवाहर पुल की तरफ जा रही थी।कई लोगों ने छात्रा को रोककर पूछने की कोशिश की,लेकिन छात्रा ने किसी की नहीं सुनी और जवाहर पुल पर पहुंचकर उसने यमुना नदी में छलांग लगा दी।पुल से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।पुल के नीचे नदी किनारे बैठे दो चचेरे भाई नीरज पुत्र छोटेलाल और नितिन पुत्र फूल सिंह ने छात्रा को डूबता हुआ देख खुद भी नदी में कूद पड़े। दोनों भाइयों ने छात्रा को बचा लिया और नदी से बाहर निकाल कर लाए। छात्रा को परिजनों को किया सुपुर्द छात्रा को नदी से बाहर निकालने के बाद आसपास मौजूद लोग और दोनों भाइयों ने छात्रा के पेट से पानी निकालने का प्रयास किया जिसके बाद छात्रा होश में आ गई।इस दौरान घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना पर एत्माद्दौला थाना प्रभारी सत्यदेव शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे गए और छात्रा के घर वालों को भी घटना की सूचना दे दी।थाना प्रभारी ने नीरज और नितिन को शाबाशी दी और एक हजार रुपए का इनाम दिया।छात्रा को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
