उत्तर प्रदेश औरैया थाना बेला क्षेत्र में पैत्रक ज़मीन पर बने पूर्व से श्मसान घाट को भी नहीं छोड़ा दबंगों ने श्मसान पर किया कब्जा ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया थाना बेला क्षेत्र में पैत्रक ज़मीन पर बने पूर्व से श्मसान घाट को भी नहीं छोड़ा दबंगों ने श्मसान पर किया कब्जा ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार )
उत्तर प्रदेश औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पृथ्वीपुर में जोशी समाज का पैतृक जमीन पर श्मशान घाट है जोशी समाज का कई पीढ़ियों से वहां पर दाह संस्कार किया जा रहा दबंगों ने शमशान के पीछे पड़ी बंजरात की जमीन का पट्टा आवंटन करा कर पैतृक श्मशान घाट की जमीन पर राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत से कब्जा कर लिया जिससे गुस्साए जोशी समाज ने थाना बेला में तहरीर दी और अपनी समस्या से अवगत करा न्याय की गुहार लगाई श्मशान घाट की जमीन उनकी पुश्तैनी पैतृक जमीन है जहां पर उनका पुश्तैनी कुआं भी बना हुआ है कई वर्षो पहले जिसके पानी का प्रयोग ग्रामीण पीने के काम में किया करते थे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
