उत्तर प्रदेश औरैया फफूंँद विकास खण्ड भाग्यनगर ग्राम पंचायत खोयला सड़कों पर भरा गंन्दा पानी से गंदगी का अम्बार ग्रामीणों का जीना हुआ दुस्वार ग्रामीणों प्रशासन से लगाई गुहार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया फफूंँद विकास खण्ड भाग्यनगर ग्राम पंचायत खोयला सड़कों पर भरा गंन्दा पानी से गंदगी का अम्बार ग्रामीणों का जीना हुआ दुस्वार ग्रामीणों प्रशासन से लगाई गुहार )

उत्तर प्रदेश औरैया फफूंँदविकास खण्ड भाग्यनगर की ग्राम पंचायत खोयला के मजरा चिरैय्यापुर में जगह जगह लगे कूड़े के ढेर और बिजबिजाती नालियां सड़कों पर भरा गंन्दा पानी से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि अभी सड़कों पर पानी कम है बरसात में यहां स्थित बहुत खराब हो जाती है। पानी की सही निकासी न होने से नाली का पानी सड़कों पर भरा रहता है। गांव में सफाईकर्मी न होने से ग्रामीण सड़कों व नालियों की सफाई स्वयं ही करते हैं। गांव में सड़कें तो तालाब बनी हुई हैं, लेकिन गांव का तालाब सूखा पड़ा हुआ है, जिस पर लोगों ने कंडे की बिठाइयाँ आदि बनाकर अवैध कब्जे भी कर लिये हैं। जहां भीषण पड़ रही गर्मी में तालाबों को भरने के आदेश हो चुके हैं। वहीं गांव का तालाब बिल्कुल सूखा पड़ा हुआ है। ग्रामीण विनोद कुमार कुशवाहा, नाथूराम पाल, राजश्री कृष्ण कुशवाहा, रजनी, सर्वेश सिंह पाल, पप्पू पाल, सुरेंद्र राठौर, दुर्गेश कुमार कुशवाहा आदि ने जिलाधिकारी से जलभराव की समस्या से निजात दिलाये जाने तथा सूखा पड़ा तालाब में पानी भरवाए जाने की मांग की है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!