उत्तर प्रदेश औरैया थाना फफूंद क्षेत्र सफाई कर्मीयों की दबंगों ने जमकर की पिटाई भाग कर प्रधान के घर पहुंचे पीड़ीत तो दबंगों ने नहीं बक्सा महिला प्रधान को सफाईकर्मियों ने प्रशासन से लगाई गुहार आरोपी हुए फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया थाना फफूंद क्षेत्र सफाई कर्मीयों की दबंगों ने जमकर की पिटाई भाग कर प्रधान के घर पहुंचे पीड़ीत तो दबंगों ने नहीं बक्सा महिला प्रधान को सफाईकर्मियों ने प्रशासन से लगाई गुहार आरोपी हुए फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस )
उत्तर प्रदेश औरैया फफूंँद थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत टीकमपुर के गांव बिंदपुर में कई महीनों से सफाई कर्मी नही होने से गांव में बहुत गन्दगी और गन्दा पानी जमा हो गया और उससे उठने वाली बदबू व बीमारी फैलने की ग्रामीणों में गुस्सा था।गांव की अहम समस्या को लेकर ग्राम प्रधान लाडली देवी गुरुवार सुबह राहट पुरवा औरैया निवासी हाल में केशमपुर गांव में रह रहे सफाई कर्मियों राहुल व सुनील बाल्मीकि को गांव की सफाई के लिए बुलाया। सफाई कर्मियों ने बताया कि गांव पहुंचकर वह लोग सफाई में जुट गए और बंद नाली को खोलने लगे तभी गांव के ही चार दबंग वहां आये और गालियां देते हुए काम बंद करने को कहा लेकिन उन लोगों ने काम करना बंद नही किया तो दबंग जातिसूचक गालियां देते हुए लात घूंसों से पीटने लगे और सड़क पर पटक दिया। जान बचाने के लिए वह लोग भागकर प्रधान के घर पहुंचे और मुख्य गेट बंद कर लिया।पीछे से दबंग भी अपने साथ लाठी-डंडों से लैस भीड़ लेकर वहां पहुंच गये, और प्रधान के घर का गेट तोड़ने लगे। जब ग्राम प्रधान ने विरोध किया तो उन्हें गाली-गलौज कर उनके साथ हाथापाई की। जानकारी पर गांव पहुंचे ग्राम प्रधान पति प्रेमचन्द्र सफाई कर्मियों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। प्रधान के घर पर की सूचना पर प्रधानों में आक्रोश फैल गया प्रधान संघ के नेता राज कुमार सिंह, राजेश तिवारी समेत उमेश चन्द्र कुशवाह, वसीम अहमद, अशोक चक, यशपाल सिंह, दिनेश नायक, गिरेन्द्र सिंह, मोहित सिंह समेत बीस प्रधान फफूंँद थाने पहुंच गये, और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की प्रभारी निरीक्षक ललित कुमारी ने कड़ी कार्यवाही का भरोसा देकर उन्हें शांत किया। सफाई कर्मियों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह गांव छोड़कर भाग निकले थे। प्रभारी निरीक्षक ललित कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
