उत्तर प्रदेश औरैया थाना सहायल क्षेत्र दहेज लोभियों ने दहेज मे बुलेट न मिलने पर निकाह करने से किया इंकार बिना दुल्हन के लौटी बारात पुलिस के आपसी समझौते से बाल- बाल बचा दुल्हा जेल जाने से दहेज लोभियों से बचाये अपनी बेटी। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

( औरैया थाना सहायल क्षेत्र दहेज लोभियों ने दहेज मे बुलेट न मिलने पर निकाह करने से किया इंकार बिना दुल्हन के लौटी बारात पुलिस के आपसी समझौते से बाल- बाल बचा दुल्हा जेल जाने से दहेज लोभियों से बचाये अपनी बेटी )

उत्तर प्रदेश औरैया जनपद के कस्बा सहायल के पास एक गांव में आई बारात में दूल्हा दहेज में बुलेट बाइक न देखकर बिफर गया। लोग मनाते रहे लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद उसने लड़की के पिता व भाइयों के साथ मारपीट की। पुलिस आ गईं । दोनों पक्षो में सुबह काफी जद्दोजहद के बाद एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई न करने को समझौता हुआ। बारात बिना दुल्हन के ही वापिस लौट गई।
सहायल के गांव पूरा कला निवासी मुर्सलीन खां खेती बाड़ी करके गुजर बसर करते हैं। चार बेटियां हैं। बड़ी बेटी का निकाह सहार के निकट गांव नुनारी निवासी नसरुद्दीन के पुत्र मैउद्द्दीन से तय हुआ था। सोमवार को बारात आई थी। रश्में होने लगी। बेटी के पिता ने दहेज में बाइक भी रखी थी। दूल्हा रश्म के बीच से ही गया और बाइक देखने लगा। उसने बाइक देखकर कहा उसे बुलेट बाइक चाहिये ये नहीं लेगा। इस पर लड़की वालों ने समझाया कि उन की इतनी हैसियत नहीं है। यह बाइक किसी तरह खरीद पाए। इस पर दूल्हा अड़ गया या तो बुलेट दो या दो लाख नकद दो तभी निकाह पर बैठूंगा। दुल्हन के चचेरे भाइयों ने विरोध किया तो दूल्हा और उसके परिजनों ने मारपीट शुरू कर दी। दुल्हन के पिता व भाई को भी पीटा। रात भर मामला चलता रहा। सुबह पुलिस पहुंची तो पंचायत लगी रही। लड़का निकाह के लिए तैयार नही हुआ। किसी तरह दोनों पक्षों के रिश्तेदार ने बीच के पड़कर मामले को निपटाया फिर लड़की पक्ष ने कोई कानूनी कार्रवाई न करने की बात कही। इसके बाद दोपहर में बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। शादी वाले घर मे अब सबके चेहरे लटक गए है। लड़की भी दुल्हन के जोड़े में बैठी रही जब बारात वापिस लौट गई तब उसने अपना जोड़ा उतार दिया। लड़की के पिता का कहना था कि उनकी हैसियत इतनी नही थी पहले ही बता दिया था लड़के के कहने से किसी तरह बाइक का इंतजाम किया था। बुलेट खरीदने की उनकी ताकत नहीं।

 (  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!