जौनपुर थाना रामपुर पुलिस व एसटीएफ टीम को मिली बड़ी सफलता चेकिंग के दौरान कंटेनर गाड़ी से 38592, तथा 17,640,36 लीटर अवैध शराब लगभग 2 करोड़ की अनुमानित कीमत की बरामद कर 3 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार । ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )



( थाना रामपुर पुलिस व एसटीएफ टीम को मिली बड़ी सफलता चेकिंग के दौरान कंटेनर गाड़ी से 38592, तथा 17,640,36 लीटर अवैध शराब लगभग 2 करोड़ की अनुमानित कीमत की बरामद कर 3 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )
जौनपुरवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर श्री अजय साहनी के निर्दशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्वेक्षण में दिनां क 25.05.2022 को एसटीएफ फील्ड युनिट प्रयागराज तथा थाना रामपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान अवैध रूप से शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के विरूद्ध अभिसूचना संकलन के दौरान दो टाटा कन्टेनर ट्रक से कुछ लोग हिमाचल से अवैध शराब की तस्करी कर जौनपुर होते हुये राँची झारखण्ड ले जा रहे है तथा इस समय एस. एन. पब्लिक स्कूल संजय नगर से कुछ दुर भदोही जौनपुर मुख्य मार्ग पर रूके हुये है जिसे दो टाटा ट्रक कन्टेनर वाहन सं0 PB 13 AL 6525 टाटा ट्रक कण्टेनर व वाहन सं0 HR 55 M 8031 टाटा ट्रक कन्टेनर के चालको व परिचालक को गाडी से उतरने के लिये कहा गया तो इस पर वे लोग भागने का प्रयास किये जिन्हे आवश्यक बल प्रयोग कर पकड लिया गया। उक्त कन्टेनरों में रायल प्लेयर प्रिमीयन ग्रीन व्हिस्की 750ML की 234 पेटी (प्रति पेटी 12 बोतल) कुल 2808 बोतल, 375ML की 499 पेटी (प्रति पेटी 24 बोतल) कुल 11976 बोतल, 180 ML की 249 पेटी (प्रति पेटी 48 शीशी) कुल 11952 बोतल व व वाहन सं0 HR 55 M 8031 टाटा ट्रक कन्टेनर मे लदे ड्रीम गर्ल क्लासिक ग्रीन व्हिस्की की 750 ML की 988 पेटी (प्रति पेटी 12 बोतल) कुल 11856 बोतल व दोनो ट्रकों में कुल 1970 पेटी, कुल 38592 बोतल तथा कुल 17,640.36 लीटर जिसकी अनुमानित कीमत करीब 02 करोड़ रूपये है । जब कड़ाई से पूछताछ किया गया तो बताये कि हम तीनों चालक व परिचालक है तथा यह शराब हिमाचल प्रदेश से लादकर बेचने हेतु जा रहे है। पूछताछ के क्रम में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि नाहन जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश से एल्को स्पिरिट प्राइवेट लिमिटेड से लोड किये थे आज 25 मई को यह अवैध अग्रेजी शराब जौनपुर में आधी खाली करनी थी तथा शेष अवैध शराब की पेटी हम लोग रांची में खाली करते । अभियुक्त मिन्टु सिंह उपरोक्त बता रहा है कि मेरा मालिक साहिब सिंह उर्फ गग्गा है और यह माल उन्होंने ही लोड कराया था तथा हम लोगों की गाडी पर जो नं0 पड़ा है वह फर्जी है हम लोगो पुलिस को चकमा देने के लिये ऐसे कई बार नम्बर बदलकर माल मिर्जापुर, जौनपुर व राँची में पहुँचा चुके है । थाना रामपुर जौनपुर पर मु0अ0सं0 77/2022 धारा 272/419/420/467/468/471 भादवि व 60(1),63/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है । जिसका अनुमानित बाजार मुल्य लगभग 02 करोड़ रुपया है । अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यावही की जा रही है, प्रकरण में उ0प्र0 गैंगेस्टर अधिनियम के धारा 14(1) के अन्तर्गत अपराध में संलिप्त अपराधियों की अपराध से अर्जित सम्पत्ति जब्त कर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
1.जतिन कुमार S/O श्रवण कुमार निवासी डेरा बसी थाना डेरा बसी जनपद मोहाली पंजाब
2.बंटी खान पुत्र पवन खान निवासी मगलयी थाना मेसनगर जनपद अम्बाला (हरियाणा) बताया
3.मिन्टू सिंह पुत्र सतपाल सिंह निवासी नयागांव, कृष्णा कालोनी, थाना सदर जनपद अम्बाला (हरियाणा) ।
बरामदगी का विवरण-
1.वाहन सं0 PB13AL6525 टाटा ट्रक कन्टेनर चेचिस नं0 MAT466422E5K11568 तथा इंजन नं0 41J84183322
2. रायल प्लेयर प्रिमियम ग्रीन व्हिस्की 750ML की 234 पेटी (प्रति पेटी 12 बोतल)कुल 2808 बोतल, 375ML की 499 पेटी (प्रति पेटी 24 बोतल) कुल 11976 बोतल, 180ML की 249 पेटी (प्रति पेटी 48 शीशी) कुल 11952 बोतल व
3. वाहन सं0 HR 55 M 8031, चेचिस नं0 आगे के पहिये के ऊपर MAT448050B0B03656 तथा पीछे के पहिये के ऊपर दाहिनी तरफ M020JYY1159 टाटा ट्रक कण्टेनर
4. लदे ड्रीम गर्ल क्लासिक ग्रीन व्हिस्की की 750 ML की 988 पेटी (प्रति पेटी 12 बोतल) कुल 11856 बोतल व दोनो ट्रकों में कुल 1970 पेटी, कुल 38592बोतल तथा कुल 17,640.36 लीटर बरामद हुई ।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )
