वाराणसी थाना राजातालाब पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया सलाखों के पीछे । ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

( थाना राजातालाब पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया सलाखों के पीछे )

वाराणसी रोहनिया राजातालाब थाना क्षेत्र के बीरभानपुर नहर पुलिया के पास से राजातालाब पुलिस ने शनिवार को एक युवक को अवैध असलहा व एक कारतूस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजातालाब पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध ब्यक्ति व वाहन की चेकिंग कर रही थी कि मुखबिर खास द्वारा सूचना मिला कि सौरव वर्मा उर्फ गोरख 22 वर्ष निवासी कचनार 32 बोर के रिवाल्वर व कारतूस के साथ बीरभानपुर नहर पुलिया पर खड़ा है और किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है के सूचना पर विश्वास करते हुए कार्य वाहक थानाध्यक्ष नंदलाल कुशवाहा मय पुलिस बल उपरोक्त स्थल का घेराबंदी करते हुए गोरख को रंगे हाथ रिवाल्वर व एक जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा।वही इस बाबत कार्य वाहक थानाध्यक्ष राजातालाब नंदलाल कुशवाहा का कहना रहा कि आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!