वाराणसी थाना सिंधौरा क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटकता मिला एक युवक का शव परिजनों मे मचा कोहराम परिजनों ने हत्या की जताई आंशका मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस। ( पंकज झा की खास रिपोर्ट )

( थाना सिंधौरा क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटकता मिला एक युवक का शव परिजनों मे मचा कोहराम परिजनों ने हत्या की जताई आंशका मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस )

वाराणसी फूलपुर सिंधोरा थाना क्षेत्र के सराय शेखलार्ड गांव में शनिवार को तड़के 5 बजे आम के पेड़ से लटकता एक युवक का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। थोड़ी ही देर उसकी शिनाख्यात हो गई।मृतक सन्तोष मिश्र 19 वर्ष पुत्र श्याम मिश्र के रूप में हुई। बताते है कि सन्तोष पड़ोस के गांव औदार में एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों न्यायालय से कोर्ट मैरिज कर लिया था।अंतरजातीय विवाह से दोनों के परिवार के लोग सहमत नही थे।युवक के पिता श्याम मिश्र ने बताया कि दो वर्ष पूर्व दोनों औदार के एक इंटर कालेज में एक साथ पढ़ने के दौरान प्रेम हो गया था।परिवार के मर्जी के खिलाफ दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर लिया।इसके वाद दोनों कही बाहर रहने लगे। युवती के परिजनों के दवाव में आकर पुत्र सन्तोष शुक्रवार को घर आया और अपनी माँ सुधा मिश्र से मिलकर पिता से तीसरी हिस्सा अपनी पत्नी के नाम से बैनामा करने के लिए जिद करने लगा।मां के इनकार करने पर उनका बेटा वहां से चला गया। पिता का आरोप है कि उसका पुत्र आत्म हत्या नही किया है। उसकी हत्या की गई है।मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।थाना प्रभारी बैधनाथ सिंह का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के वाद स्थिति स्पष्ट होगी।युवक की मोबाइल से काल डिटेल निकाला जा रहा है।काल डिटेल से घटना का राजा मिलेगा।

( पंकज झा की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!