वाराणसी श्री मान आईजी महोदय द्वारा थाना रोहनिया में समाधान दिवस पर किया औचक निरीक्षण फरियादो की सुनी फरियाद निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिए गये आवश्यक दिशा निर्देश। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )


( वाराणसी श्री मान आईजी महोदय द्वारा थाना रोहनिया में समाधान दिवस पर किया औचक निरीक्षण फरियादो की सुनी फरियाद निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिए गये आवश्यक दिशा निर्देश )
वाराणसी रोहनिया थाना पर आयोजित थाना दिवस पर शनिवार को फरियादियों की फरियाद सुनने आईजी के सत्यनारायण के अचानक पहुंचने पर थाना में हड़कम्प मच गया।थाना रोहनिया पहुंचते ही उन्होंने फरियादियों की फरियाद सुनी जिसके बाद थाने का स्थलीय निरीक्षण भी किया फरियादियों की फरियाद सुनने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहां की मैं कई दिनो से देख रहा हूं की थाना मिर्जामुराद,बड़ागांव,रोहनिया,राजातालाब के अंतर्गत जमीन से संबंधित प्रकरण की शिकायत मेरे कार्यालय पर बहुत ही अत्यधिक आ रहे हैं जिस कारण मैंने सोचा कि थाना दिवस पर रोहनिया थाना पहुँच जन शिकायतों का समाधान करू।मीडिया के सवालों में जब उनसे पूछा गया कि चाहे तहसील दिवस हो या थाना दिवस या फिर संपूर्ण समाधान दिवस फरियादियों की शिकायतें जस की तस रह जाती हैं उस पर कोई सुनवाई नहीं होती इस पर आपका क्या कहना है तो आईजी ने जवाब देते हुए कहा कि राजस्व व पुलिस विभाग दोनो मिलकर जब तक कार्य नही करेंगी तब तक जन शिकायतों का समाधान नहीं हो सकता और हमारा प्रयास यही है कि पुलिस विभाग और राजस्व विभाग दोनों मिलकर कार्य करें और जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें।थाना दिवस पर कुल बारह शिकायते प्राप्त हुई जिसके त्वरित निस्तारण के लिए टीम गठित कर जल्द से जल्द समस्या समाधान का दिशा निर्देश सम्बंधित विभाग के कर्मचारियों को आईजी ने दिया।जिसके बाद उन्होंने थाने के वाहनों के रखरखाव माल खाने में साफ-सफाई व थाने की व्यवस्थाओं को परखा जिसके बाद अपने गंतव्य को रवाना हो गए।थाना दिवस के अवसर पर प्रमुख रूप से आईजी के सत्यनारायण,सीओ सदर अखिलेश राय,प्रभारी निरीक्षक रोहनिया विमल कुमार मिश्रा सहित राजस्व टीम व पुलिस प्रशासन उपस्थित रहे।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )
