उत्तर प्रदेश सीतापुर थाना महमूदाबाद पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजा दबिश के दौरान 15-15 हजार 04 इनामिया वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया सलाखों केे पीछे। ( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

 

( सीतापुर थाना महमूदाबाद पुलिस ने अपराधियों पर कसा शिकंजा दबिश के दौरान 15-15 हजार 04 इनामिया वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया सलाखों केे पीछे )

उत्तर प्रदेश सीतापुर पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक श्री आर.पी. सिंह द्वारा जनपद में वांछित/वारण्टियों की नियमानुसार गिरफ्तारी एवम् अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री नरेन्द्र प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद श्री रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में थाना महमूदाबाद पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 254/21 धारा 419/420/467/468/506 भा0द0वि0 में वांछित 04 अभियुक्तों 1.श्रीराम पुत्र रामविलास 2.शिवकुमार पुत्र माता प्रसाद 3.पवन कुमार उर्फ युदवीर पुत्र सीताराम निवासीगण कस्बा व थाना रामपुर मथुरा सीतापुर 4.श्रीपाल पुत्र रामप्रसाद निवासी उमरी गणेशपुर थाना रामपुर मथुरा सीतापुर को रामपुर मथुरा रोड बस अड्डा के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अभियुक्तगण करीब एक वर्ष से वांछित चल रहे थे। जिनकी शीघ्रातिशीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रत्येक पर 15-15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। अभियुक्तगण शातिर एवं अभ्यस्त किस्म के अपराधी हैं। जिनकी अपराध से अर्जित संपत्ति का पता लगाकर जब्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी। जनपद में अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही निरन्तर इसी प्रकार प्रचलित रहेगी। अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया है।

अभियुक्तों का नाम व पता-
1.श्रीराम पुत्र रामविलास निवासी कस्बा व थाना रामपुर मथुरा सीतापुर
2.शिवकुमार पुत्र माता प्रसाद निवासी कस्बा व थाना रामपुर मथुरा सीतापुर
3.पवन कुमार उर्फ युदवीर पुत्र सीताराम निवासी कस्बा व थाना रामपुर मथुरा सीतापुर
4.श्रीपाल पुत्र रामप्रसाद निवासी उमरी गणेशपुर थाना रामपुर मथुरा सीतापुर

अभियोग में वांछित
मु0अ0सं0 254/21 धारा 419/420/467/468/506 भा0द0वि0

पुलिस टीम-
1.प्र0नि0 श्री विजयेन्द्र सिंह
2.उ0नि0 सुरेश पाल सिंह
3.का0 पिंकू
4.का0 विनोद पाल
5.का0 कुलवेन्द्र

( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!