उत्तर प्रदेश औरैया थाना कोतवाली सदर क्षेत्र में विगत 4 माह पहले दहेज लोभियों ने प्रताड़ित कर विवाहिता को फांसी के फंदे पर लटकने पर किया था मजबूर जिसमें पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर भेजा था जेल अन्य फरार आरोपी अभी तक नही हुऐ गिरफ्तार परिजनों प्रशासन से न्याय की लगातार लगा रहा गुहार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया थाना कोतवाली सदर क्षेत्र में विगत 4 माह पहले दहेज लोभियों ने प्रताड़ित कर विवाहिता को फांसी के फंदे पर लटकने पर किया था मजबूर जिसमें पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर भेजा था जेल अन्य फरार आरोपी अभी तक नही हुऐ गिरफ्तार परिजनों प्रशासन से न्याय की लगातार लगा रहा गुहार )
उत्तर प्रदेश औरैया सदर कोतवाली विमल कुमार पुत्र रतीराम निवासी बखरिया अड्डाने अपनी पुत्री गरमा उम्र लगभग 22 वर्ष की शादी 14 अक्टूबर 2020 को रंजीत कुमार पुत्र राजाराम निवासी ग्राम छतरपुर थाना शिवराजपुर जनपद कानपुर आऊटर के साथ बड़ी ही धूमधाम के साथ की थी और अपने सामर्थ के अनुसार दान दहेज देकर खुशी खुशी अपनी लड़की की विदाई कर दी कुछ ही दिनों बाद ससुराल पक्ष वाली अतिरिक्त दहेज में अपाचे गाड़ी की मांग करने लगे मांग पूरी न करने पर ससुराल पक्ष के राजेश पुत्र राजाराम सुमन पत्नी राजेश आशा देवी पत्नी राम प्रकाश आदि लोग लड़की को परेशान करने लगे लड़की ने दहेज को लेकरके अपने माता-पिता को कई बार फोन द्वारा बताया कि मेरी जान को खतरा है इनकी मांग पूरी कर दो नहीं तो मेरी हत्या कर दी जाएगी और हत्यारों ने 29 जनवरी 2022 को फांसी के फंदे पर पीड़िता को लटकने पर मजबूर कर दिया ससुराल पक्ष वालों ने घटना की सूचना लड़की के पिता को ना देकर पास पड़ोस के लोगों को घटना की सूचना दी सूचना मिलते ही लड़की पक्ष के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की लिखित तहरीर दी जिसमें रंजीत कुमार राजेश कुमार पुत्र राजाराम आशा देवी पत्नी राम प्रकाश को आरोपी बनाया जिसमें पुलिस ने मृतका के पति रंजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और अन्य आरोपियों को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जिसमें पुलिस की लापरवाही सामने निकल कर आ रही है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
