उत्तर प्रदेश औरैया थाना दिबियापुर क्षेत्र लैट्रीन के टैंकर भरे पानी से नहाने गई 07 वर्षीय बालिका की डूबने से हुई मौत परिजनों में मच गया कोहराम मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को क़ब्जे मे लेकर भेजा पीएम हाउस । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया थाना दिबियापुर क्षेत्र लैट्रीन के टैंकर भरे पानी से नहाने गई 07 वर्षीय बालिका की डूबने से हुई मौत परिजनों में मच गया कोहराम मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को क़ब्जे मे लेकर भेजा पीएम हाउस )
उत्तर प्रदेश औरैया थाना दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम बिजाई में हो रहे ग्राम पंचायत सचिवालय के निर्माण के पास में बने लैट्रिन टैंक में गिर जानें से छोटी बच्ची को मौत हो गई। जिसका नाम दिव्या पुत्री सतीश कुमार उम्र करीब 7 वर्ष हैं आज सुबह करीब 11:00 बजे दिव्या लैट्रिन टैंक में भरे पानी में नहाने गई थी। लेकिन टैंक में अधिक पानी होने के कारण दिव्या की अकास्मात, डूब कर मौत हो गई। बच्ची की मौत के उपरान्त परिवारजनों रो रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस चिचौली के लिए भेजा गया है। और पुलिस की तरफ से परिवारजनों धैर्य रखने की बात कही।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
