उत्तर प्रदेश आगरा थाना बाह क्षेत्र क्षेत्र से विगत दिनों 17 वर्षीय छात्रा स्कूल जाने के बहाने प्रेमी संग हुई थी फरार पुलिस ने दिल्ली से गोलगप्पे खाते दोनों को किया गिरफतार जांच में जुटी पुलिस। ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )


( आगरा थाना बाह क्षेत्र क्षेत्र से विगत दिनों 17 वर्षीय छात्रा स्कूल जाने के बहाने प्रेमी संग हुई थी फरार पुलिस ने दिल्ली से गोलगप्पे खाते दोनों को किया गिरफतार जांच में जुटी पुलिस )
उत्तर प्रदेश आगरा थाना बाह क्षेत्र के एक गांव स्थित घर से 17 साल की 12वीं की छात्रा गुरुवार को स्कूल में ईमेल आईडी नोट कराने के लिए निकली थी। इसके बाद वह लापता हो गई। देर शाम तक नहीं लौटी तो घरवालों ने तलाश किया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिवार वालों ने गांव के गौरव पर आरोप लगाया। वह उसे अगवा करके ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस जांच में छात्रा और युवक की लोकेशन दिल्ली में मिली। इस पर बाह पुलिस दिल्ली के लिए रवाना हुई। शुक्रवार को दिल्ली के बुद्ध विहार में छात्रा अपने प्रेमी के साथ गोल गप्पे खाते हुए मिली। पुलिस ने छात्रा से पूछताछ की और आरोपी युवक गौरव को गिरफ्तार कर लिया। बाह थाने लेकर आई। पुलिस ने शनिवार को छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया। आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसी संदर्भ में इंस्पेक्टर बाह संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि बरामद छात्रा का मेडिकल कराया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है।

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट आगरा )
