उत्तर प्रदेश औरैया थाना बेला पुलिस द्वारा नायब तहसीलदार बिधूना व ए0आर0टी0ओ0 औरैया की उपस्थिति में थानों को साफ-सुथरा व सुविधाजनक बनाये जाने हेतु पुराने लावारिस/एम0वी0 एक्ट में सीज सुदा वाहनों की माल खाने से निस्तारण करने के संबन्ध में की गई नीलामी कई कबाड ब्यापारियों ने लिया भाग  | (  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया थाना बेला पुलिस द्वारा नायब तहसीलदार बिधूना व ए0आर0टी0ओ0 औरैया की उपस्थिति में थानों को साफ-सुथरा व सुविधाजनक बनाये जाने हेतु पुराने लावारिस/एम0वी0 एक्ट में सीज सुदा वाहनों की माल खाने से निस्तारण करने के संबन्ध में की गई नीलामी कई कबाड ब्यापारियों ने लिया भाग  )

उत्तर प्रदेश औरैया शासन के मंसा के अनुरूप जनपद औरैया के समस्त थानों को साफ-सुथरा व सुविधाजनक बनाये जाने हेतु पुराने माल मुकदमाती सम्बन्धित वाहन व लावारिस वाहनों के निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा जिस क्रम में आज दिनांक 30.05.2022 को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में पुराने लावारिस वाहनों/सीज वाहनों की माल खाने से निस्तारण कराने के संबन्ध क्षेत्राधिकारी बिधूना श्री महेन्द्र प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार बिधूना प्रतिभा पाल व ए0आर0टी0ओ0 औरैया की उपस्थिति में वाहनो की नीलामी थाना परिसर मे सम्पन्न की गयी जिसमे कुल 17 मो0साइकिलो को नीलाम किया गया जिनकी नीलामी का सरकारी रेट परिवहन अधिकारी/उच्चाधिकारियो द्वारा 49,800/रू0 निर्धारित किया गया था मोटर साइकिल नीलामी मे कई कबाड ब्यापारियों ने भाग लिया था उक्त मो0साइकिलो की नीलामी सुनील कुमार पुत्र आशाराम निवासी बौद्धनगर तिर्वा थाना तिर्वा जिला कन्नौज द्वारा अधिकतम बोली लगाकर मोटर साइकिलो को खरीदा गया । इस प्रकार थाना बेला के अन्तर्गत कुल 17 वाहनों की निलामी की गयी जिन्हें कुल 72,000/रू0 में नीलाम किया गया। उक्त नीलामी धनराशि को पुलिस के सरकारी खजाने में जमा कराया जा रहा है।

(  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट)

Back to top button
error: Content is protected !!