उत्तर प्रदेश कानपुर थाना किदवई नगर निवासी बृद्ध महिला ने डीसीपी रवीना त्यागी से अपने बच्चों पर जीवन यापन न करने का लगाया आरोप और मदद की लगाई गुहार डीसीपी ने लिया संज्ञान में तत्काल  थाना किदवई नगर प्रभारी को मदद और न्याय दिलाने के दिए आदेश थाना प्रभारी द्वारा दोनों पुत्रों से अपनी माता जी के खर्चे के लिए 6,000 रूपये प्रति माह व 5,00000 की दिलवाई चेक पुलिस ने किया सराहनीय कार्य। ( सुजीत कुमार की खास रिपोर्ट )

( कानपुर थाना किदवई नगर निवासी बृद्ध महिला ने डीसीपी रवीना त्यागी से अपने बच्चों पर जीवन यापन न करने का लगाया आरोप और मदद की लगाई गुहार डीसीपी ने लिया संज्ञान में तत्काल  थाना किदवई नगर प्रभारी को मदद और न्याय दिलाने के दिए आदेश थाना प्रभारी द्वारा दोनों पुत्रों से अपनी माता जी के खर्चे के लिए 6,000 रूपये प्रति माह व 5,00000 की दिलवाई चेक पुलिस ने किया सराहनीय कार्य )

उत्तर प्रदेश कानपुर थाना किदवई नगर निवासी एक वृद्धा ने डीसीपी साउथ रवीना त्यागी से मिलकर मदद की गुहार लगाई। वृद्धा का कहना था कि उसके बेटे उसके साथ गालीगलौज करते हैं और किराये से मिलने वाले पैसे भी नहीं देते हैं। इस पर डीसीपी साउथ ने थाना किदवई नगर पुलिस को मदद और न्याय दिलाने के आदेश दिये।16 मई को तेजेंद्र कौर पत्नी स्वर्गीय वरयाम सिंह द्वारा अपने पुत्रों के विरुद्ध डीसीपी साउथ कार्यालय जाकर शिकायत दर्ज की मेरे पुत्र एक किता भूमि जिसका किराया मेरे पुत्र गुरबचन सिंह, पापिन्दर सिंह पूर्व में हुए समझौते के मुताबिक नहीं दे रहे हैं और मेरे साथ गाली गलौज करते हैं। इस सूचना पर तेजेंद्र कौर वह उनके दोनों पुत्र गुरचरण सिंह व पापिन्द्र सिंह को थाना स्थानीय पर बुलाकर आपस में वार्ता कराई गई तो दोनों भाई इस बात पर राजी हुए कि हम अपनी माता जी को खर्चे के लिए ₹6000 प्रति माह देंगे और उनका पूरा ख्याल रखेंगे। मौके पर ही श्रीमती तेजेंद्र कौर को खर्चे के लिए ₹6000 व ₹5,00,000 की एक चेक दिलवाई गई जिससे श्रीमती तेजेंद्र कौर द्वारा भाबुक होते हुए पुलिस बल की भूरि भूरि प्रशंसा की ।

( सुजीत कुमार की खास रिपोर्ट )

 

Back to top button
error: Content is protected !!