गोण्डा तहसील सदर महाशिवरात्रि के अवसर पर कानूनगो गांव में हलुआ और भांग पी लेने से 7 लोगो हुए बीमार डीएम ने जिला अस्पताल पहुंच कर पूछा हाल वार्डो का किया निरीक्षण आयोजकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के दिए दिए आदेश | ( निशिथ कुमार की खास रिपोर्ट गोंडा )

 ( गोण्डा महाशिवरात्रि के अवसर पर कानूनगो गांव में हलुआ और भांग पी लेने से 7 लोगो हुए बीमार )

गोण्डा तहसील सदर महाशिवरात्रि के अवसर पर ग्राम डंडवा कानूनगो गांव में हलुआ और भांग पी लेने से बीमार हुए 07 लोगों के जिला अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पर डीएम मार्कंडेय शाही जिला अस्पताल पहुंच गए। वहां पर डीएम ने चिल्ड्रन वार्ड और मेडिसिन वार्ड में भर्ती बच्चों और लोगों का हाल पूछा तथा आयोजकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के आदेश एसडीएम सदर को दिए हैं। शिवरात्रि के अवसर पर तहसील सदर की ग्राम पंचायत डंडवा कानूनगो में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा था जिसमे गांव के ही गोलू यादव पुत्र रामदीन उम्र 15 वर्ष, रमेश जायसवाल पुत्र सुखलाल उम्र 22 वर्ष, अवधेश पुत्र राम किशोर उम्र 19 वर्ष, शरद गुप्ता पुत्र मंगली प्रसाद उम्र 14 वर्ष, बादल पुत्र लालबाबू यादव उम्र 11 वर्ष, साजन वर्मा पुत्र गांधी वर्मा उम्र 20 वर्ष तथा राजू यादव पुत्र करिया यादव उम्र 22 वर्ष, हलुआ खाने और भांग पीने से बेहोश हो गए। सूचना पर तत्काल एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बच्चों व उनके परिजनों से बात की तथा घटना के बारे में जानकारी ली। सभी भर्ती लोगों की हालत में सुधार पाया गया है। इसके बाद डीएम ने वार्डो का निरीक्षण किया तो मरीजों के बेड्स की चादरें गंदी तथा वार्ड गंदे मिले। जिस पर नाराज डीएम ने सफाई एवं धुलाई का कार्य कर रही फर्मों के भुगतान में कटौती करने के आदेश प्रमुख अधीक्षक डॉक्टर घनश्याम को दिए हैं। अस्पताल में डीएम ने मरीज भगवती प्रसाद, किन्ने, निजामुद्दीन से बात कर स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भी पूछा।
इस दौरान सीएमओ डॉ अजय सिंह गौतम, प्रमुख अधीक्षक डॉ घनश्याम सिंह, ओएसडी शिवराज शुक्ला मौजूद रहे।

 ( निशिथ कुमार की खास रिपोर्ट गोंडा )

Back to top button
error: Content is protected !!