उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एंव मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा कुपोषण मुक्त भारत के लक्ष्य हासिल करने हेतू समस्त अधिकारियों के साथ की गोष्ठी । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 ( औरैया जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एंव मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा कुपोषण मुक्त भारत के लक्ष्य हासिल करने हेतू समस्त अधिकारियों के साथ की गोष्ठी  )

उत्तर प्रदेश औरैया मे जिलाधिकारी औरैया श्री प्रकाशचन्द्र श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा व मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव की अध्यक्षता मे जनपद के समस्त विभागो के अधिकारीगणो के साथ गोष्ठी कर पोषण मिशन की समीक्षा की गयी तथा राष्ट्रीय पोषण अभियान कार्यक्रम के प्राथमिक उद्देश्य के बारे मे अवगत कराते हुए लोगों के बीच पोषण के महत्व पर जागरूकता बढ़ाना और बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए शासन द्वारा संपूर्ण पोषण उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया तथा महोदय द्वारा पोषण से जुड़ी चुनौतियों के विभिन्न आयामों से निपटने में उनकी भागीदारी से अवगत कराया गया साथ ही साथ बताया गया कि पोषित समाज ही एक बेहतर समाज को तैयार करता है। कार्यक्रम के दौरान डीपीओ औरैया समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 (  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट  )

Back to top button
error: Content is protected !!