उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नकली नोट छापने का किया बड़ा खुलासा थाना शिकोहाबाद पुलिस द्वारा 100, 100 के नोटों के ₹192000 भी बरामद करअंतरराज्यीय गिरोह के पांच अभियुक्तों को नकली भारतीय करेंसी छापते हुए किया गया गिरफ्तार | ( व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ पवन यादव की खास रिपोर्ट )

( वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडे )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद आज दिनांक 11 3 2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडे के द्वारा किया गया बड़ा खुलासा थाना शिकोहाबाद पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय गिरोह के पांच अभियुक्तों को नकली भारतीय करेंसी छापते हुए किया गया गिरफ्तार इनके कब्जे से 100 100 के नोटों के ₹192000 भी बरामद किए गए हैं इसके साथ साथ नोट छापने वाली मशीन कटर प्रिंटर अन्य उपकरण एवं अवैध असला बरामद हुए इंडियन करेंसी नोट नकली नोट छापने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया इसका मास्टरमाइंड सरगना समेत अंतर राज्य गैंग के कई बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे जिनका मंसूबा था प्रधानी इलेक्शन को लेकर 100 करोड रुपए छापने का इस गिरोह का सरगना एक बार तिहाड़ जेल भी जा चुका है बाजारों में खपत के लिए बिल्कुल तैयार लाखों रुपए नकली बरामद नकली नोट छापने की भारी संख्या मे साॅफिस्टीकेटेड उपकरण हुए बरामद सरगना तजेंद्र सिंह उर्फ काका पुत्र हरभजन निवासी गुरुद्वारा ब्लॉक 9 मोती नगर नई दिल्ली संतोष उर्फ सलीम पुत्तू लाल निवासी आव गंगा ओम नगर शिकोहाबाद जितेंद्र पुत्र रामकेश कठेरिया निवासी मैनपुरी चौराहा आव गंगा शिकोहाबाद दिलीप और छोटे पुत्र पातीराम निवासी आवास विकास कॉलोनी शिकोहाबाद दीपक उर्फ गुड्डू पुत्र रामबीर निवासी हीरा नगर शिकोहाबाद इन पांचों अपराधियों को विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा है |

( व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
