राजस्थान हरे रामा हरे कृष्णा मंडल द्वारा भजन कीर्तन के साथ बच्चों संग निकाली गई एंव साईकिल रैली निकाल कर स्वास्थ्य रहेने की अपील । ( राजकुमार अरोड़ा ब्यूरो चीफ की खास रिपोर्ट )

 

( राजस्थान हरे रामा हरे कृष्णा मंडल द्वारा भजन कीर्तन के साथ बच्चों संग निकाली गई एंव साईकिल रैली निकाल कर स्वास्थ्य रहेने की अपील  )

राजस्थान हरे रामा हरे कृष्णा मंडल द्वारा आज नंगली सर्किल से साइकिल रैली निकालकर नगर कीर्तन किया गया इस नगर कीर्तन साइकिल रैली में लोग अपनी अपनी साइकिल लेकर नंगली सर्किल पर पहुँचे ओर हरे रामा हरे कृष्णा की धूनी गाते हुए साइकिल रैली निकाली गई यह साइकिल रैली नंगली सर्किल से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए वापस नंगली सर्किल पहुँची जहां साइकिल रैली का समापन किया गया कार्यक्रम के आयोजक डॉ विजय पाल यादव ने बताया कि आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रत्येक रविवार को हरे कृष्णा हरे रामा की धुन पर साइकिल रैली का आयोजन होता रहा है साइकिल रैली में शहर के गणमान्य लोग व छोटे बच्चे हरे रामा हरे कृष्णा की धुन पर साइकिल चलाते हुए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि इस साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य यह है कि लोग साइकिल चलाकर स्वस्थ रहें और उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि पर्यावरण को बचाए रखने के लिए प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें और अन्य लोगों को भी प्लास्टिक से दूर रहने के लिए जागरूक किया जाए उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बिगाड़ने के लिए आज बाजारों में भारी संख्या में पॉलिथीन बिक रही है और यह मनुष्य के जीवन के लिए बहुत ही हानिकारक है ।

 ( राजकुमार अरोड़ा ब्यूरो चीफ की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!