उत्तर प्रदेश आगरा थाना डौकी क्षेत्र में दुकान से घर जा रहे ज्वैलर्स व्यापारी को बाइक सवार 03 अज्ञात बदमाशों ने गाड़ी रोककर तंमचे की नोक पर सवा दो लाख नगदी,लाइसेंसी पिस्टल व 30 तोला सोना लेकर हुए फरार व्यापारी हुआ तीसरी बार हादसे का शिकार मौके पर पहुंची पुलिस व आला अधिकारी जांच में जुटी पुलिस। ( दिवाकर की खास रिपोर्ट आगरा )

( आगरा थाना डौकी क्षेत्र में दुकान से घर जा रहे ज्वैलर्स व्यापारी को बाइक सवार 03 अज्ञात बदमाशों ने गाड़ी रोककर तंमचे की नोक पर सवा दो लाख नगदी,लाइसेंसी पिस्टल व 30 तोला सोना लेकर हुए फरार व्यापारी हुआ तीसरी बार हादसे का शिकार मौके पर पहुंची पुलिस व आला अधिकारी जांच में जुटी पुलिस )
उत्तर प्रदेश आगरा l आगरा जनपद के थाना डौकी क्षेत्र उस समय की बात है जब थाना नगला सिंघी के गांव बजहेरा निवासी वीरेंद्र पुत्र शांति प्रसाद थाना डौकी क्षेत्र के बाजिदपुर संगीता ज्वेलर्स के नाम से दु कान करता है और वह रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर के थाना क्षेत्र डौकी के बाजीतपुर से अपने गांव बजेरा थाना सिंघी फिरोजाबाद घर वापस जा रहा तभी अचानक ग्वारई मोड़ पर बाजिदपुर की ओर से तीन अपाचे बाइक पर सवार बदमाशो ने तमंचे के वल पर वीरेंद्र ज्वेलर्स पर से दो लाख पच्चीस हजार की नगदी, उसकी निजी लाइसेंस पिस्तौल व तीस तोला सोना लूटकर बाजिदपुर की तरफ भाग निकले और तभी वीरेंद्र ज्वेलर्स ने सूचना थाना सिंधी जिला फिरोजाबाद पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंचे उच्च अधिकारी व थाना प्रभारी सचिन कुमार मय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई और अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और वीरेंद्र ज्वेलर्स ने बताया पूर्व मैं भी इन्हीं बदमाशों ने पहले भी मेरे साथ एसआई अंजाम दिया था और थाना डौकी में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था यह मेरे साथ तीसरी बार घटना का अंजाम दिया है मैं पुलिस से यही सहायता चाहता हूं कि जल्द से जल्द इन लोगों पर शिकंजा कसा जाए |
