उत्तर प्रदेश मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की नगरी पहुंचे उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर किया दर्शन पूजा,रसखान को किया नमन समाधि स्थल पर हुए विकास कार्यों का किया निरीक्षण। (सुजीत कुमार की खास रिपोर्ट )

.


( मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की नगरी पहुंचे उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर किया दर्शन पूजा,रसखान को किया नमन समाधि स्थल पर हुए विकास कार्यों का किया निरीक्षण )
उत्तर प्रदेश मथुरा उत्तर प्रदेश के हिंदुत्व के फायर ब्रांड मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा से लेकर राधारानी के गांव बरसाना तक जबरदस्त भक्ति भावना में डूबे हुए दिखाई दिए।सीएम योगी ने अपने दो दिवसीय मथुरा दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत श्रीकृष्ण जन्मस्थली पर ठाकुर जी का दर्शन करने के साथ किया। सीएम योगी को भागवत भवन में सेवायतों ने विधि-विधान से पूजन अर्चन कराया।उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थली के बाद गोकुल स्थित रसखान समाधि स्थल पर हुए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। यहां सीएम योगी की अध्यक्षता में यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक हुई।इसमें ब्रज क्षेत्र की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं पर चर्चा हुई और बैठक के बाद बरसाना पहुंचे और राधारानी मंदिर में विधिवत पूजा की। आपको बता दें कि सीएम योगी मंगलवार की सुबह श्रीकृष्ण जन्मस्थली पहुंचे और श्रीकेशवदेव मंदिर में पूजा के बाद गर्भगृह स्थित योगमाया और जन्मस्थली का दर्शन किया।इसके बाद भागवत भवन में श्रीराधा कृष्ण मंदिर में भगवान को भोग आदि अर्पण करते हुए आरती उतार कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सीएम योगी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थली में भ्रमण के दौरान देश के विभिन्न प्रदेशों से आए दर्शनार्थियों से मिले और उनका हालचाल पूछा।इस दौरान उनका का बाल प्रेम भी नजर आया।बच्चों को दुलार करते हुए उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। सीएम योगी श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन के बाद गोकुल स्थित रसखान समाधि स्थल पहुंचे और रसखान समाधि स्थल को नमन किया। उन्होंने कृष्ण भक्त ताज बीबी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने रसखान समाधि स्थल पर ब्रज तीर्थ विकास परिषद के विकास कार्यों की सराहना की। सीएम योगी सुबह करीब साढ़े 11 बजे बरसाना पहुंचे। बरसाना पहुंचने पर उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया।उन्होंने राधारानी मंदिर में विधि-विधान से पूजा की।उनको सेवायतों ने भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर भेंट की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण भी मौजूद रहे।इसके बाद वो संत विनोद बाबा से मुलाकात करने उनके आश्रम पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बरसाना में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
